नोएडा

क्या है तन्वी सेठ का नोएडा कनेक्शन, धर्म के आधार पर भेदभाव करने का लगाया था आरोप

धर्म के आधार पर हंगामा करना तन्वी को पड़ा भारी

2 min read
Jun 27, 2018
क्या है तन्वी सेठ का नोएडा कनेक्शन, धर्म के आधार पर भेदभाव करने का लगाया था आरोप

नोएडा। पासपोर्ट अधिकारी पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति की मुसिबते बढ़ती जा रही हैं। पासपोर्ट ऑफिस ने तन्वी सेठ के साथ उनके शौहर मोहम्मद अनस सिद्दीकी का पासपोर्ट रद्द कर दिया साथ ही दंपत्ति पर 5 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है। लेकिन उनकी मुसिबत अभी खत्म नहीं हुई है। क्योंकि खबर है कि विवादों में घिरी तन्वी सेठ मामले में नोएडा की एलआईयू टीम भी जांच कर सकती है।

दरअसल तन्वी सेठ उर्फ सादिया अनस ने 19 जून को नया पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, जबकि मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए जमा किया था। लेकिन पासपोर्ट ऑफिस पहुंची तन्वी ने आरोप लगाया कि अफसर विकास मिश्रा ने मुस्लिम से शादी करने की वजह से अपमानित किया। इसके साथ ही तन्वी ने इस मामले की शिकायत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की थी। इस ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया और आरोपी अफसर का तबादला कर दिया गया। जबकि तन्वी को कुछ ही घंटों में पासपोर्ट दे दिया गया।

ये भी पढ़ें

पासपोर्ट विवाद : तन्वी सेठ का पासपोर्ट रद्द, 5 हजार जुर्माना भी भरना होगा

लेकिन जल्द ही मामले में कई खुलासे होने लगे। जिसके बाद प्रशासन पर दवाब बढ़ने लगा और उन्होंने इशकी जांच कराई तो खामियां नजर आई। दरअसल तन्वी सेठ के नए पासपोर्ट के मामले में पुलिस ने इनके ऊपर 3 मामले निकाले हैं। इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने शादी के बाद नाम बदलने के बाद किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी। नोएडा में पिछले 11 वर्ष से निवास करने की जानकारी भी नहीं दी। इसके साथ ही तन्वी ने नोएडा की एक कंपनी में अपने कार्यरत होने की बात भी छुपाई।

वहीं लखनऊ पुलिस ने बताया कि तन्वी सेठ ने लखनऊ का अपना जो पता पासपोर्ट में लिखा है, उसका सत्यापन नहीं हो सका है। लेकिन जांच में पता चला है कि वो नोएडा में भी रह रही थीं। इसके बाद नोएडा एलआईयू ने लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में तन्वी के नोएडा कनेक्शन की जानकारी ली है। तन्वी सेठ के कागजात गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस आते ही नोएडा एलआईयू उसके नोएडा कनेक्शन की जांच करेगी। जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि नोएडा में तन्वी सेठ कहां जॉब करती थी और कहां रहती थी

ये भी पढ़ें

पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे इस तरह करें आवेदन, मैरिज सर्टिफिकेट की मान्यता खत्म
Published on:
27 Jun 2018 04:03 pm
Also Read
View All