नोएडा

दोस्त से बहन की शादी के बहाने बनाना चाहता था संबंध, अड़चन बनी मौसी की हत्या

Noida Murder Case: नोएडा के सर्फाबाद में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटे के साथ अवैध संबंधों और घर में जबरन घुसने की जिद में दोस्त ने ही मां की हत्या कर दी। आरोपी अपनी मौसी की बेटी से दोस्त की शादी कराना चाहता था। जानें क्या था पूरा विवाद और कैसे पकड़ा गया कातिल।

2 min read
Apr 16, 2026
खौफनाक वारदात (photo source- Patrika)

Noida Murder Case: नोएडा के सेक्टर-113 इलाके में बुधवार को हुई एक महिला की हत्या ने सबको चौंका दिया था, लेकिन अब पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि एक सनकी दोस्त की ऐसी जिद का है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शफीक (45 वर्ष) उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

18 से 25 साल की लड़कियों को टारगेट, ज्यादा वेतन और लग्जरी लाइफ का लालच, मलेशिया के एक शख्स का भी लिंक

दोस्ती में मां बन रही थी दीवार

जांच में जो बात सामने आई वो बेहद हैरान करने वाली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शफीक का मृतका फूलजहां के बेटे के साथ होमोसेक्सुअल संबंध था। मृतका को अपने बेटे और शफीक का यह मेलजोल बिल्कुल पसंद नहीं था और वह इसका जमकर विरोध करती थी। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

रिश्तेदारी जोड़कर घर में घुसने की थी प्लानिंग

शफीक चाहता था कि उसका मृतका के घर आना-जाना बना रहे और कोई उस पर शक न करे। इसके लिए उसने एक शातिर दिमाग लगाया। उसने प्रस्ताव रखा कि वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे से करवा देगा। उसका मानना था कि रिश्तेदारी होने के बाद वह हक से घर आ-जा सकेगा। लेकिन मां फूलजहां इस रिश्ते के लिए साफ मना कर रही थीं।

15 अप्रैल की वो खौफनाक रात

बुधवार 15 अप्रैल को शफीक इसी मुद्दे पर बात करने फूलजहां के घर पहुंचा था। उसने फिर से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब मां ने दोबारा इनकार कर दिया, तो शफीक अपना आपा खो बैठा। उसने गुस्से में आकर चाकू निकाला और फूलजहां पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

फतेहपुर का रहने वाला है आरोपी

आरोपी मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है और नोएडा के सर्फाबाद में किराए पर रहता था। पुलिस ने उसे टिवोली फार्म हाउस के पास से दबोच लिया। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल चाकू और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिल गया है।

ये भी पढ़ें

मां की साड़ी बनी बेटी के गले का फंदा, ग्रिल में बांधकर झूला झूलने से हो गई मौत
Also Read
View All