नोएडा

इस नंबर पर फोन करते ही दूर हो जाएगी आपकी बिजली कटौती या बिल की समस्‍या

एनपीसीएल ने जारी किया एक और हेल्‍पलाइन नंबर, इस पर बिजली से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकते हैं उपभोक्‍ता
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 10:39 AM IST
Powre Cut

नोएडा। अगर आपके यहां बिजली नहीं आ रही है या बिल की कोई समस्‍या है तो आप एक फोन नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराकर घर बैठे समस्‍या का समाधन पा सकते हैं। बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने एक और हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर आप बिजली कटौती के संबंध में भी जानकरी ले सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्‍लाई करती है कंपनी

आपको बता दें कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) एक निजी कंपनी है, जो गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्‍लाई करती है। वहीं, नोएडा में उत्‍तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बिजली की आपूर्ति करता है। एनपीसीएल ने अपने उपभोक्‍ताओं के लिए हेल्‍पलाइन नंबर पहले से ही जारी किए हुए हैं लेकिन कई बार बिजी होने की वजह से लग नहीं पाते। इसके देखते हुए एनपीसीएल ने एक और हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर लोग बिजली बिल या कटौती जैसी समस्‍याओं की शिकायत कर सकते हैं।

मौसम दिखाने लगा तेवर

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अप्रैल में ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही बिजली की आखं मिचौली भी शुरू हो चुकी है। ऐसे उपभोक्ताओं को कई बार कार्यालयों के फोन घनघनाने पड़ते हैं। हालांकि, एनपीसीएल ने पहले से ही शिकायतें दर्ज कराने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 0120-2666888 औ 0120-2666555 जारी कर रखे हैं लेकिन अक्‍सर फोन न मिलने की शिकायत आती रहती हैं।

नया नंबर जारी किया

इसके देखते हुए कंपनी ने बुधवार को एक नया नंबर जारी किया। कंपनी के उपभोक्ता के द्वारा कई बार हेल्पलाइन व्यस्त रहने की शिकायतें आती रहती हैं। अब वे नए नंबर 0120-6226666 पर भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही वे इस पर जरूरी जानकारी भी ले सकेंगे। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि कंज्‍यूमर्स की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय कंपनी के पास 80 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। लगातार संख्‍या बढ़ने से कस्टमर केयर सेंटर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कस्टमर केयर के दो हेल्पलाइन नंबर पहले से चल रहे हैं।

Published on: