1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शराब की दुकानों पर एसएसपी पहुंचे तो मच गयी भगदड़

शराब की दुकानों में उस समय हडकम्प मच गया। एसएसपी जे रविन्द्र गौड खुद शराब की दुकानों के बाहर खुलेआम शराब पीने वालों की चेकिंग करने पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 19 Apr 2018, 8:52 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: देर रात शहर में शराब की दुकानों और उसके आस पास लगने वाली दुकानों में उस समय हडकम्प मच गया। जब एसएसपी जे रविन्द्र गौड खुद शराब की दुकानों के बाहर खुलेआम शराब पीने वालों की चेकिंग करने पहुंच गए। एसएसपी के वहां पहुंचने से एकाएक भगदड़ मच गयी और कई लोग तो शराब की बोतलें तक छोड़ कर भाग खड़े हुए। एसएसपी और फ़ोर्स के देखकर शराबियों का नशा तो काफूर हुआ ही वहीँ उन्होंने शराब दुकानदारों को भी हिदायत दी की दुकान के बाहर शराब न पिलायें। साथ ही शराबियों को भी चेतावनी देकर छोड़ा।

यूपी के इन जिलों में जमीन से जल दोहन को लेकर एनजीटी सख्त, दिया ये सख्त आदेश

दहेज हत्या के मामले में साक्ष्यों के अभाव में आर्मी ऑफिसर को राहत, अदालत ने किया बरी

दरअसल शहर में लगभग सभी जगह शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने वाले खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय लोगों को होती है। क्यूंकि अक्सर शराब पीकर वहां हंगामा हो रहा होता है। कई बार पुलिस टीमों ने औपचारिक अभियान भी चलाया लेकिन एक या दो दिनों के बाद सब अपने ढर्रे पर वापस आ गए। लेकिन एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने कल रात खुद ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने का मन बनाया। जब उन्होंने कई जगह इतनी बड़ी संख्या में शराब की दुकानों के बाहर खुलेआम शराब के बार देखे तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने फ़ोर्स के साथ पहुंचकर सभी को चेतावनी दी कि अगर आइन्दा खुलेआम इस तरह पीते हुए मिले तो निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इसके साथ ही उन्होंने शराब दुकानदारों से भी इस तरह दुकानों के बाहर पिलाने पर रोक लगाने की बात कही। साथ ही सभी थाना प्रभारियों पर इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

योगी सरकार के मंत्री विधायकों की ग़ज़ियाबाद नगर निगम मेयर से ठनी,जानिए ये है मामला


वेस्ट यूपी में विद्युत चोरों पर लगाम कसने के लिए पीवीवीएनएल ला रहा 'स्मृति एेप'

यहां बता दें कि शहर में पुलिस और आबकारी की ढिलाई से सड़कों पर ओपन बार जैसी स्थिति बन गयी है। जबकि एसएसपी जे रविन्द्र गौड कानून व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त हैं। पिछले सप्ताह ही अचानक वे इम्पीरियल तिराहे पर पहुंच गए थे। और पूरे शहर की लेपर्ड को काल किया और उनका रिस्पोंस टाइम भी। यही नहीं खुद भी वे लगातार ट्रैफिक व्यवस्था चेक करते रहते हैं। ताकि कई प्रकार की मिल रही शिकायतों पर अंकुश लगाया जाए।