1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन जगहों पर दो दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी बिजली, पानी की टंकी कर लें फुल

सहारनपुर-दिल्ली हाईवे चौड़ीकरण के चलते शिफ्ट होंगी बिजली लाइनें, दो दिन तक होगी बिजली कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Apr 2018, 9:38 AM IST

power cut

सहारनपुर। अपने घरों के इनवर्टर और पानी के टैंक अच्छी तरह से फुल कर लीजिएगा। यह सलाह आपको यूंही नहीं दी जा रही है, ब‍ल्कि गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की कई पॉश कालोनियों और घंटाघर से लेकर हसनपुर चौकी तक बत्ती गुल रहेगी। सड़क के चौड़ीकरण के चलते सड़क किनारे लगी बिजली लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान हसनपुर चौराहे से घंटाघर तक बिजली सप्लाई को दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार बाधित रखा जाएगा। पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि दो दिन में टीम शिफ्टिंग का काम कर लेगी।

यह भी पढ़ें:जब शराब की दुकानों पर एसएसपी पहुंचे तो मच गयी भगदड़

यह है मामला

दरअसल, सहारनपुर-दिल्ली रोड का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। अब यह कार्य शहर के अंदर भी होना है। सहारनपुर में रिंग रोड ना होने की वजह से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे शहर के बीचोबीच से निकलता है। यही कारण है कि शहर के बीच में भी चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसके लिए हसनपुर चौक से सांसद राघव लखन पाल शर्मा के आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट और कोर्ट रोड होते हुए घंटाघर तक बिजली लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन को महज दो दिन का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में जमीन से जल दोहन को लेकर एनजीटी सख्त, दिया ये सख्त आदेश

बाजार पर पड़ेगा असर

इन दो दिनों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हसनपुर चौक से कोर्ट रोड और घंटाघर तक पावर सप्लाई बंद रहेगी। आपको बता दें कि कोर्ट रोड सहारनपुर का माल रोड कहा जाता है और प्रमुख बाजार भी यही है। यहां बिजली सप्लाई बाधित होने से बाजार पर भी खासा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:दहेज हत्या के मामले में साक्ष्यों के अभाव में आर्मी ऑफिसर को राहत, अदालत ने किया बरी

इन काॅलोनियों में भी बंद रहेगी बिजली सप्लाई

हसनपुर चौक से घंटाघर तक बिजली आपूर्ति बंद होने से इस रोड के आसपास की कॉलोनियों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें मुख्य रूप से नवीन नगर कॉलोनी, शंकर नगर कॉलोनी, किशोर बाग कॉलोनी, अहमद बाग कॉलोनी, कमल कॉलोनी, बसंत विहार कॉलोनी, प्रद्युमन नगर, चंद्रनगर, डेरा इलाहीपुरा और पुराना आवास विकास समिति हरि मंदिर के आसपास का एरिया भी शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। लाइन शिफ्टिंग के कारण दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में भी बिजली की सप्लाई नहीं होगी और दो दिन तक लोगों को यहां काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:योगी सरकार के मंत्री विधायकों की ग़ज़ियाबाद नगर निगम मेयर से ठनी,जानिए ये है मामला