उधर, जब तरन्नुम के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो वे भी पहुंच गए। मायके वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली मंडी पुलिस ने तरन्नुम के पति नदीम समेत उसके ससुर, ननद व नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शनिवार को तरन्नुम ने खर्च के लिए कुछ पैसों की मांग की थी। जब पति ने खर्च के लिए उसको पैसे नहीं दिए थे नोकझोंक हो गई। इसके बाद नदीम और अन्य आरोपियों ने केरासिन छिड़ककर उसे जला दिया। कोतवाली मंडी प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।