नोएडा

गाड़ी में ही सोना और खाना, रिटायरमेंट के बाद नोएडा के बुजुर्ग कपल ने शुरू की रोड ट्रिप, अब पहाड़ों में जी रहे जीवन

Noida senior citizens: नोएडा के एक बुजुर्ग कपल अजय और सुनीता तोमर ने रिटायरमेंट के बाद घर पर बैठने के बजाय अपनी कार को ही चलता-फिरता घर बना लिया। अब वे देश भर में घूमकर जिंदगी का असली मजा ले रहे हैं।

2 min read
May 18, 2026
photo (Instagram - ghoomnafirnaa)

Senior citizen travelers: नौकरी की भागदौड़ और जिम्मेदारियों से फ्री होने के बाद अक्सर लोग सोचते हैं कि अब क्या करें? कुछ लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद खाली बैठना बोरियत भरा हो जाता है। लेकिन नोएडा के रहने वाले अजय और सुनीता तोमर ने यह साबित कर दिया है कि नई शुरुआत करने की कोई उम्र नहीं होती। साल 2022 में रिटायर होने के बाद, इस कपल ने अपनी कार को ही अपना आशियाना बना लिया और निकल पड़े देश की सैर पर। आज वे पहाड़ों में कैंपिंग करते हैं, कार में सोते हैं और प्रकृति के बीच खुद खाना बनाकर अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत वक्त बिता रहे हैं।

ये भी पढ़ें

18 महीने की बेटी के लिए मां बनी ऑटो ड्राइवर, अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने का सपना, संघर्ष और हौसले की ये कहानी आपको भावुक कर देगी

मुश्किल समय को बनाया ताकत

अजय तोमर के रिटायर होने के तुरंत बाद उनकी पत्नी सुनीता को रीढ़ की हड्डी स्पाइन की गंभीर बीमारी हो गई, जिसकी वजह से वह एक महीने तक बिस्तर पर रहीं। इस मुश्किल दौर ने दोनों को अहसास कराया कि जिंदगी बहुत छोटी है और अपने सपनों को कल पर नहीं टालना चाहिए। ठीक होने के बाद, दोनों ने बिना देर किए देश घूमने के अपने पुराने सपने को पूरा करने का फैसला किया।

गाड़ी ही बन गई चलता-फिरता घर

अजय और सुनीता ने अपनी गाड़ी को इस तरह तैयार किया कि वह सड़क पर दौड़ता हुआ एक घर बन गई। वे अपनी इस गाड़ी में ही सोते हैं और सफर के दौरान जहां मन करे, वहां रुककर प्रकृति के बीच स्वादिष्ट खाना बनाते हैं। उनके लिए अब कोई तय रूटीन या समय की पाबंदी नहीं है, बस रास्तों का मजा लेना ही उनका मकसद है।

सोशल मीडिया पर बिखेर रहे हैं जलवे

इस कपल का 'ghoomnafirnaa' नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जहां वे अपनी यात्रा के वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के डोला आश्रम के पास से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे खुले आसमान और तारों के नीचे कैंपिंग करते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को, खासकर युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो, तो उम्र का बढ़ना सिर्फ एक नंबर है।

ये भी पढ़ें

CBSE Third Language Circular: बच्चों के लिए क्या बदला, स्कूल भी क्यों हो रहे कंफ्यूज? जानिए हर सवाल का जवाब
Also Read
View All