नोएडा

सावधान! नोएडा फिर से बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, गाजियाबाद दूसरे नंबर पर

दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की एयर क्वालिटी सबसे बेहतर, राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किये 26 दिसंबर के 41 शहरों के आंकड़े

2 min read
Dec 27, 2017

नोएडा। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा देश के 41 शहरों में प्रदूषण स्तर के 26 दिसंबर के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें नोएडा फिर से सबसे ऊपर आकर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जिसके बाद नोएडा में रहना खतरे से खेलने से कम नहीं है। वहीं, प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है जबक‍ि दिल्ली तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके चलते लोगों के स्वास्थ पर इसका असर पड़ना लाजिमी है। लिहाजा, प्रदूषण स्तर कम करने के लिए प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। फिलहाल जो भी कदम उठाए गए हैं, वे नाकाफी हैं क्योंकि अब भी प्रदूषण का स्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है।

ये हैं आंकड़े

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, एसआई व कांस्‍टेबल सस्‍पेंड, दो डिप्‍टी एसपी भी फंसे

दरअसल, एनपीसीबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नोएडा 476 अंक के साथ पहला और गाजियाबाद 445 अंक के साथ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 335, फरीदाबाद में 272 और गुरुग्राम में 268 दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में एयर क्वालिटी सबसे बेहतर

जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम की एयर क्वालिटी सबसे बेहतर दर्ज की गई है, जबकि नोएडा में पीएम-2.5 का स्तर 312 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम-10 का स्तर 605 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में पीएम-2.5 का स्तर 333 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 491 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ है।

समय पर कदम नहीं उठाते प्राधिकरण व प्रशासन

पर्यायवरणविद् विक्रांत तोंगड़ से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन और प्राधिकरण पहले से ही कदम उठाए तो इतना प्रदूषण नहीं होगा, लेकिन कदम तब उठाए जाते हैं जब हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं या फिर अदालत और सरकार इन पर दबाव बनाते हैं। इस समय जिस तरह से शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, वह बेहद चिंताजनक है और इससे निपटने के लिए एक स्थायी कार्य योजना की जरूरत है। इसे सख्ती से लागू किया जाए।

ये भी पढ़ें

यह है सात लाख लोगों से 3700 करोड़ की महाठगी करने वाली महिला

Published on:
27 Dec 2017 12:53 pm
Also Read
View All