नोएडा

2500 रुपये सिक्योरिटी जमा कर घर ले जाएं ऑक्सीजन सिलेंडर, बस दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

शहर में 10 स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक (oxygen cylinder bank) की स्थापना की गई है। घर के लिए मिल सकेगा ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen)। स्वस्थ होने पर सात दिन में वापस करना होगा सिलेंडर।

2 min read
May 11, 2021
oxygen_cylinder.jpeg

नोएडा। कोरोना वायरस (coronavirus) की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर राज्य इस महामारी से निपटने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। वहीं अब नोएडा अथॉरिटी (noida authority) ने इस वायरस से निपटने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। नोएडा प्राधिकरण होम ऑइशोलेशन में रह रहे लोगों के लिए ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि अब ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) भी उपलब्ध करवाएगी। दरअसल, अभी तक विकास प्राधिकरण शहर के दो केंद्रों में ऑक्सीजन रिफलिंग का काम कर रहा था। लेकिन अब वो लोग जिनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर नही हैं वो लोग अब प्राधिकरण से सीधे ऑक्सीजन सिलेंडर भी ले सकते हैं। स्वस्थ होने के बाद यह सिलेंडर लोगों को वापस प्राधिकरण को लौटाने होंगे।

नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में 10 स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है। जिसके चलते नोएडा में गांव और सेक्टरों के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं उन लोगों को अब डॉक्टर की सलाह पर ऑक्सीजन से इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं जिन लोगों के पास ऑक्सीजन सिलेंडर नही हैं तो वो प्राधिकरण के बैंक से सिलेंडर ले सकते हैं। शहर के सभी 10 वर्क सर्किलों में 200 ऑक्सीजन सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। यह ऑक्सीजन सिलेंडर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मिलेंगे। सिलेंडर खाली होने पर अधिकतम 7 दिनो में यह सिलेंजर वापस भी करना होगा।

सिलेंडर लेने के लिए देनी होगी सिक्योरिटी मनी

बता दें कि ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोगों को वर्क सर्किल के कार्यालय में न्यूनतम 2500 रुपए बतौर सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। वहीं हर बार ऑक्सीजन रिफिलिंग का चार्ज 200 रुपए जमा करना पड़ेगा। जब मरीज के परिजन खाली ऑक्सीजन सिलेंडर वापस करेंगे तो उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी।

जमा करने होंगे ये दस्तावेज

वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज भी देने होंगे। सिलेंडर ले जाने वाले को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करानी होगी, इसी के साथ डॉक्टर की ओर से दिया गया पर्चा और रिपोर्ट के साथ ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल की रिपोर्ट भी देनी होगी। कोरोनावायरस के टेस्ट की रिपोर्ट।

ये हैं केंद्र

सामुदायिक केंद्र, झुंडपुरा : राहुल-8076645695

सामुदायिक केंद्र, मोरना : शेखर चौहान-7042978910

सामुदायिक केंद्र, होशियारपुर : सुभाष चंद्र-9818156025

सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-62 : सौरभ-9999997419

स्टोर नियम मानस अस्पताल, सेक्टर-34 : हिमांक कटारिया-9990111467

सामुदायिक केंद्र, पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल-9818874481

सामुदायिक केंद्र, ककराला ख्वासपुर : एसबी मौर्य-9582798364

सामुदायिक केंद्र, शहदरा : धमेंद्र सिंह कुशवाहा-9205691592

सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-135 : भगवत भाटी-9971732652

सामुदायिक केंद्र, झट्टा : स्वदेश रंजन-9205691412

Published on:
11 May 2021 05:29 pm