
बच्चों के लिए हर जिले में बनेगा पीडियाट्रिक आईसीयू, सीएम योगी ने किया ऐलान
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समने ऐलान किया है कि बच्चों के इलाज के लिए हर जिले में पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) की स्थापना की जाए। छोटे जिलों में 25 बेड और बड़े जिलों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पीडियाट्रीशियन की ट्रेनिंग का कार्य भी साथ ही साथ चलाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में रेमडेसिविर और अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की सप्लाई चेन दुरुस्त रहनी चाहिए। प्रत्येक जिले में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर (आईसीसीसी) को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने आईसीसीसी के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी प्रभारी बनाया जने की बात कही है। आईसीसीसी के स्तर होने वाले कार्यों के लिए अलग-अलग लोगों को नामित किया जाएगा।
पोस्ट कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमित मरीजों के प्रभावी उपचार देने की बात कही है। सभी जिला चिकित्सालयों में पोस्ट कोविड केयर सेण्टर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्ट कोविड केयर सेन्टर में एक फिजिशियन, एक साइकेट्रिस्ट और एक फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। कोविड से बचाव के लिए प्रत्येक जिले में अभियान चलाकर फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, और नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जाए।
Published on:
11 May 2021, 4:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.