नोएडा

कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी ने सपा नेता अनिल यादव से रचाई शादी, हरभजन सिंह समेत इन लोगों ने दी बधाई

Highlights- समाजवादी पार्टी नेता अनिल यादव और कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने दिल्ली में की शादी- क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर नवदंपती को दी बधाई- पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट के जरिये किया सभी का धन्यवाद

less than 1 minute read
Dec 02, 2019

नोएडा. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता व पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव (Anil Yadav) और कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) रविवार रात दिल्ली में आयोजित एक सादे समारोह के बीच शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। पंखुड़ी पाठक व अनिल यादव की शादी की अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी सोशल मीडिया पर नवदंपती को बधाई दी है, जिस पर पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया है।

दरअसल, सपा नेता अनिल यादव नोएडा स्थित नवादा गांव में रहते हैं। वहीं दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक पहले सपा की प्रवक्ता थीं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimpal Yadav) का बेहद करीबी माना जाता है। फिलहाल वह कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। पंखुड़ी पाठक व अनिल यादव की शादी की सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ ही ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक की शादी उस समय चर्चा में आई। जब अनिल यादव की पहली पत्नी ने पत्रकार वार्ता करके पूर्व पति पर यौन शोषण के आरोप लगाए। अनिल यादव की पहली पत्नी ने अनिल यादव पर 14 महीने तक दरिंदगी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें बंधक बनाकर यौन शोषण किया गया है। दरअसल, अनिल यादव का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनसे अनिल यादव का एक बेटा भी है।

Published on:
02 Dec 2019 10:57 am
Also Read
View All