नोएडा

बड़ी खबर: नए साल पर देशवासियों को पीएम मोदी देंगे 5500 करोड़ का तोहफा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर पीएम मोदी करेंगे एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 11:55 AM IST
noida
बड़ी खबर: नए साल पर देशवासियों को पीएम मोदी देंगे 5500 करोड़ का तोहफा

नोएडा. 5500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई एक्वा लाइन के निरीक्षण के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने मेट्रो को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आम लोग सफर कर सकेंगे। बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से नोएडा सेक्टर-51 तक दौड़ेगी। इस एक्वा लाइन का उद्घाटन पहले 25 दिसंबर को करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि इसे नए साल में ही चलाया जाएगा। क्योंकि 28 दिसंबर को एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जानी है। एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने मेट्रो परिचालन की तिथि तय करने के लिए अब यूपी सरकार को पत्र भेजा है। पत्र में एक्वा लाइन के उद्घाटन की तिथि तय करने की अपील की गई है।

बता दें कि निरीक्षण के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की ओर से एक्वा लाइन मेट्रो के व्यावसायिक परिचालन की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में एनएमआरसी की तैयारियों की भी तारीफ की है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि सीएमआरएस की रिपोर्ट मेट्रो को चलाने की आखिरी बाधा दूर हो गई है। रिपोर्ट में एक्वा लाइन के सिविल और ट्रैक के काम को काफी सराहा गया है। अब एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने मेट्रो परिचालन की तिथि तय करने को यूपी शासन को पत्र लिखा है। पत्र में एक्वा लाइन के उद्घाटन की तिथि तय करने की अपील की गई है। इसके लिए कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को इसकी जानकारी देते हुए एनएमआरसी की ओर से पत्र सौंपा।

बता दें कि एनएमआरसी की बोर्ड बैठक 28 दिसंबर को होनी है, जिसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संजय के मूर्ति करेंगे। इस बैठक में मेट्रो के किराये पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद टिकट दरों की घोषणा की जाएगी। यहां बता दें कि एक्वा लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले 25 दिसंबर को एक्वा लाइन के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे नए साल में ही चलाया जाएगा। क्योंकि 28 दिसंबर को एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जानी है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 11 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। हर ट्रेन में कुल 4 कोच होंगे।

Published on: