
नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली में 11 लोगों की खौफनाक मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक साथ परिवार के सभी सदस्यों की ये मौत आत्महत्या है या साजिश के तहत की गई हत्या अभी ये गुत्थी उलझी हुई है। इस घटना में 15 साल के बच्चे से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक की मौत हो गई है। लेकिन इस घटना के बाद लोगों की जुबान पर जहां कई सवाल हैं, वहीं सभी इस बात को लेकर हाैरान है कि कुछ दिन पहले ही नोएडा में प्रियंका की धूम-धाम से सगाई हुई थी और सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। लेकिन अचानक प्रियंका समेत घर के सभी सदस्यों ने ये कदम क्यों उठाया।
प्रियंका भाटिया पारिवार के घर की वो लड़की जिसकी बिते 17 जून को नोएडा के एक होटल में लाखों रुपये खर्च करके बड़े ही धूम-धाम से सगाई हुई थी। प्रियंका की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है,घर के सभी सदस्य मौजूद हैं और आपस में हंस बोल रहे हैं। तो वहीं बच्चों के डांस का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर कोई ये कल्पना भी नहीं कर सकता है कि इतना खुश रहने वाला परिवार आत्महत्या करने की सोच भी सकता है। वह बहुत खुश थी। दिसंबर में उसकी शादी होने वाली थी। पूरा परिवार प्रियंका की शादी को लेकर उत्साहित था। वो भी अभी से तैयारियों में लगी थी लेकिन ऐसा हो गया। ये सवाल सिर्फ लोगों का ही नहीं बल्कि प्रियंका मंगेतर का भी है। उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हो गया।
जानकारी के मुताबकि प्रियंका मिसेज भाटी की नातिन थी। उसके जन्म के दो साल बाद ही उसके पिता की मौत हो गई थी तब से वह और उसकी मां राजस्थान से आकर बुराड़ी में रहने लगे थे। प्रियंका की मां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं जबकि प्रियंका की पढ़ाई भी यहीं से हुई। उसने एमबीए किया था। प्रियंका के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह नोएडा के सेक्टर 127 स्थित सीपीएम ग्लोबल कंपनी में जॉब कर रही थी। कंपनी में भी वह काफी मिलनसार मानी जाती थी। लेकिन इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि घर से कुछ रजिस्टर मिले है जिसमें मौत की एक-एक प्रक्रिया को लाइन से लिखी गई है। इन नोट्स के आघार पर पुलिस को तंत्र-मंत्र के और मोक्ष की प्राप्ती के लिए इतना बड़ा कदम उठाए जाने का शक है।