नोएडा

डॉ. शबीना ने कहा, राहुल गांधी को इन चार महिलाओं से करनी चाहिए शादी

एक बार फिर देश में Congress अध्‍यक्ष Rahul Gandhi की शादी की चर्चा शुरू हो गई है
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 4:56 PM IST
rahul gandhi marriage
ये कराएंगी राहुल गांधी की चार महिलाओं से शादी

नोएडा। एक बार फिर देश में Congress अध्‍यक्ष Rahul Gandhi की शादी की चर्चा शुरू हो गई है। इसकी शुरुअात बुलंदशहर से हुई, जहां एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुस्लिम महिला ने यह कह दिया कि वह खुद बारात लेकर राहुल गांधी के घर जाएंगी। इसस पहले भी 48 साल के राहुल गांधी की शादी को लेकर कई बार खबरें चल चुकी हैं लेकिन हर बार ये सिर्फ सुर्खियां बनकर रह जाती हैं।

तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ खोला हुआ है मोर्चा

बुलंदशहर में आयोजित एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में डॉ. शबीना ने कहा कि वह खुद बारात लेकर राहुल गांधी के घर जाएंगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी शादी चार महिलाओं से कराई जाएगी। उनका कहना था कि राहुल गांधी को चार तलाक पीड़ित महिलाओं से शादी करनी चाहिए। हालांकि, उन्‍होंने ऐसा उनके विरोधस्‍वरूप कहा। दरअसल, डॉ. शबीना तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मंगलवार को उन्‍होंने तीन तलाक पीड़ि‍ताओं के साथ में मीडिया के सामने उनका दर्द रखा। इस दौरान उन्‍होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन के नेता तीन तलाक संबंधी बिल में रोड़ा अटका रहे हैं। राहुल गांधी यदि बिल पास कराने में सहयोग नहीं करते तो इसका मतलब है कि वह शरिया कानून और बहुविवाह का समर्थन करते हैं। ऐसे में उन्हें चार तलाक पीड़ित महिलाओं से शादी करनी चाहिए।

दो साल पहले उड़ी थी यह चर्चा

इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा चल चुकी हैं। दो साल पहले चर्चा चली थी कि राहुल गांधी की शादी जुलाई में होगी। इतना ही यह भी बात उड़ी थी कि उनकी शादी इलाहाबाद के आनंद भवन में होगी। इतना ही नहीं उस समय यह भी कहा गया था कि उनकी शादी ब्राहमण युवती से होगी।

अदिति सिंह से शादी की भी उड़ी थी अफवाह

इसके बाद इसी साल यह अफवाह उड़ी कि कांग्रेस अध्‍यक्ष की शादी विधायक अदिति सिंह से होगी। सोशल मीडिया में जमकर यह खबर चली कि राहुल गांधी की शादी तय हो गई है। इतना ही उनकी अदिति सिंह के साथ तस्‍वीर भी जमकर वायरल हुई। इसके बाद रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने इस अफवाह को गलत बताया था। उन्‍होंने कहा था कि राहुल गांधी जी उनके बड़े भाई की तरह हैं और वह उनका बहुत सम्‍मान करती हैं।

Updated on:
8 Aug 2018, 4:56 PM IST
Published on: