बीते दिनों पत्रिका से बातचीत में अदिति ने कहा था कि उनके लिए प्यार का मतलब एक दूसरे की रिस्पेक्ट है। वहीं शादी के सवाल पर वे बोलीं शादी में तो अभी काफी टाइम है, जिस दिन उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो उन्हें ठीक से समझता होगा, तो वह जरूर उससे शादी करेंगी। फिलहाल वह सिंगल हैं। घरवालों की ओर से अभी अभी शादी का कोई प्रेशर नहीं।