नोएडा

VIDEO: बुलंदशहर में तूफान के बाद नोएडा में तेज बारिश के साथ ओले पड़े, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Highlights: -मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जाहिर की थी -बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है -लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 3:23 PM IST
mm.jpg

नोएडा। बुलंदशहर में शुक्रवार को आए चक्रवाती तूफान के बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादल छा गए। उधर, तीन बजते-बजते नोएडा में तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। जिसके चलते तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ हो जाएगा। उधर, लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानकारों की मानें तो इस समय होने वाली तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

गौरतलब है कि पहाड़ों में बेमौसम हो रही बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में भी लगातार बारिश और ओलावृृष्टि हो रही है। जिसके चलते गर्मी से लोगों को राहत तो मिल ही रही है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लोग इस बार तापमान में बढ़ोतरी का भी इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
14 Mar 2020, 3:23 PM IST
Published on: