नोएडा

इस दिन मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, प्रदूषण हो जाएगा छूमंतर!

दिवाली बीतने के बाद स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है और प्रदूषण का स्तर घातक स्तर पर पहुंच चुका है। इस बीच अब लोगों के लिए राहत भरी खबर भी आ रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 2:24 PM IST
demo
इस दिन मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, प्रदूषण हो जाएगा छूमंतर!

नोएडा। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इसके साथ ही नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं दिवाली बीतने के बाद स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है और प्रदूषण का स्तर घातक स्तर पर पहुंच चुका है। इस बीच अब लोगों के लिए राहत भरी खबर भी आ रही है।

यह भी पढ़ें : NCR के इस जिले में 2 लाख रुपये में मिलेगा 2 कमरों का फ्लैट

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। जिसके चलते ठंड और कोहरा बढ़ जाएगा। हालांकि बारिश होने के चलते वातावरण में मौजूद प्रदूषण के कण नीचे आ जाएंगे और प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।

तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 नवंबर को होने वाली बारिश के कारण अचानक सर्दी बढ़ जाएगी और दिल्ली-एनसीआर के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो जाएगी।

आईएमडी के डॉ बीपी यादव का कहना है कि बीते दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के कारण दिल्ली में हवा की दिशा अब उत्तर और उत्तर पश्चिमी हो गई है। इसी हवा की कारण सर्दी भी बढ़ रही है। आने वाले एक से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 13 और 14 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इससे पहले सुबह कोहरा रहेगा और इसके बाद स्मॉग छा सकती है।

Updated on:
10 Nov 2018, 2:24 PM IST
Published on: