
जमीन पर “दिए” बेच रहे बच्चों के सवाल पर खाकी ने किया कुछ ऐसा कि जानकार आप भी करोगे सैल्यूट
अमरोहा: अक्सर खाकी वर्दी को देखकर हमारे जेहन में रौब और गुस्से वाली तस्वीर ही उभरती है। या यूं कहें कि ये हकीकत भी है,लेकिन कभी कभार इस तस्वीर का रुख बदलता है तब हमें खाकी को लेकर अपनी सोच बदलनी पड़ती है। जी हां कुछ इसी तरह की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिवाली पर बाजार से अतिक्रमण हटवा रही पुलिस की नजर दो छोटे बच्चों पर जो नीचे जमीन पर बैठे दिए बेच रहे थे। पुलिस ने वालों ने हटाने के बजाये उन बच्चों से सारे दिए खरीद कर उनकी दिवाली मनवा दी। किसी राहगीर ने ली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ये तस्वीर का सच
फोटो के साथ मिल रही जानकारी के मुताबिक दिवाली का बाजार जनपद में सजा हुआ था। तभी सैद्नागली थाना प्रभारी नीरज कुमार फ़ोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर सड़क पर लगे ठेलों और दुकानदारों को हटवा रहे थे। तभी पुलिस कर्मियों की नजर जमीन पर दिए बेच रहे दो छोटे बच्चों पर पड़ी। थाना प्रभारी ने उनका नाम पता पुछा तो बच्चे सकपका गए। बोले अंकल हम दिए बेच रहे हैं,कोई हमारे दिए खरीद नहीं रहा है। बिक जायेंगे तो यहां से हट जायेंगे। हम कैसे दिवाली मनाएंगे। इस पर थाना प्रभारी ने दिए के रेट पूछे और खुद व् साथी पुलिस कर्मियों ने खरीद लिए।
फिर किया ये काम
इसके बाद एक और चौंकाने वाला काम हुआ, थाना प्रभारी बच्चों के बगल में खड़े हो गये और बाजार में आ रहे लोगों से इन बच्चों के दिए खरीदने की अपील की। जिससे हर कोई हतप्रभ रह गया। कुछ ही देर में जब बच्चों के दिए बिक गए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें मिठाई और कुछ तोहफे दिए।
तस्वीर देख यूपी पुलिस को सलाम
ये सब कुछ उसी व्यक्ति ने देखा जिसने ये तस्वीर ली और इसे पाने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी। फिर क्या था ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गयी। इससे देखने और पढ़ने के बाद हर कोई यूपी पुलिस को अब सलाम कर रहा है।
Published on:
10 Nov 2018, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.