नोएडा

‘अगर डिंपल से शादी नहीं होती तो ये होतीं अखिलेश यादव की पत्‍नी’- देखें वीडियो

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह के बीच नहीं कम हो रही तल्‍खी
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 12:13 PM IST
Amar Singh
'अगर डिंपल से शादी नहीं होती तो ये होतीं अखिलेश यादव की पत्‍नी'- देखें वीडियो

नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह के बीच तल्‍खी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पार्टी से निकाले जाने के बाद अमर सिंह का दर्द कई बार बाहर आ चुका है। इस बार उनका एक वीडियो उनके ट्वटिर अकाउंट पर जारी हुआ है। इसमें उन्‍होंने जमकर भड़ास निकाली है। इस दौरान उन्‍होंने अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी को लेकर भी बात की।

'मुलायम नहीं चाहते थे अखिलेश और डिंपल की शादी'

उनके ट्वटिर अकाउंट पर जारी वीडियो में अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखिलेश और डिंपल की शादी नहीं चाहते थे। अगर वह न होते तो अखिलेश व डिंपल की शादी नहीं होती। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश ने उनका अपमान किया है। घर पर बुलाकर बिरयानी खिलाई और उसमें टॉयलेट कर दी। सबसे सामने उन्‍हें बाहरी बोलकर पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद भी मुलायम सिंह ने उन्‍हें बुलाया लेकिन फिर से उन्‍हें पार्टी से निकाल दिया गया।

कहा- मैंने बनवाया अखिलेश को अध्‍यक्ष

उन्‍होंने कही अखिलेश और डिंपल की शादी कराई। अखिलेश यादव की शादी तो लालू की बेटी से कराई जानी थी। उनकी वजह से ही दोनों की शादी हुई। जो अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने नहीं किया, वह उन्‍होंने किया। ऑसट्रेलिया भी वह गए थे, मुलायम सिंह नहीं। उन्‍होंने ही अखिलेश को सपा का अध्‍यक्ष बनवाया।

Published on: