नोएडा

बदलने वाला है इन राशि वाले लोगों का समय, 11 मई को बन रहा राजयोग

बदलने वाला है इन राशि वाले लोगों का समय, 11 मई को बन रहा राजयोग
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 11:09 AM IST
noida

नोएडा. 11 मई को पांच राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। पंडित चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार 11 मई को कुंभ, मकर, मीन, तुला और वृश्चिक राशि में महायोग यानी राजयोग बन रहा है। इ? योग ?? के चलते ही इन राशियों के जातकों के लिए 11 मई यानी शुक्रवार बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है यानी इनके अमीर बनने के योग बन रहे हैं। पंडित चंद्रशेखर के अनुसार इन राशियों के लोगों को पूरे महीने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित चंद्रशेखर शर्मा बताते हैं कि 11 मई को वृष राशि के जातकों के लिए अचानक नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। इन लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे इनकी आय में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों को सरकारी कामकाज के निर्णय सोच समझ कर लेने होंगे। इनका दांपत्य और पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा इन लोगों के सारे अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। इस राशि की किस्मत इस माह चमकने वाली है। वृष राशि के जातक इस दौरान कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं, जो बेहद लाभकारी होगा। इन लोगों को अपने जीवनसाथी से भी कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि वृष राशि के अलावा कुंभ, मकर, मीन और तुला राशि वाले जातकों की कुंडली में भी यह महायोग बन रहा है। इस योग के चलते ही इन लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस दौरान किया गया कार्य शुभदायी होगा। व्यापार पर अपार सफलता मिलगी। वहीं इन राशि वाले जातक जिस कार्य में भी हाथ डालेंग वही सफल हो जाएगा।

Published on: