नोएडा

Happy Raksha Bandhan 2018: इस बार कुछ खास संदेश के साथ कहें Happy Raksha Bandhan, किस्मत वालों के नसीब में होता है राखी का त्योहार,

Happy Raksha Bandhan 2018: 26 अगस्त को रक्षा बंधन को मनाने के साथ ही facebook, whatsaap status messages, video और images के जरिए भेजे खास प्यारभरा संदेश। राखी बाधने का शुभ मूहुर्त सुबह 5:59 से शाम 5:25 बजे तक है।
3 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 4:20 PM IST
Happy Raksha Bandhan
Happy Raksha Bandhan 2018: इस बार कुछ खास संदेशके साथ कहें Happy Raksha Bandhan, किस्मत वालों के नसीब में होता है राखी का त्योहार,

नोएडा। 26 अगस्त को भाई-बहन के प्यार का त्योहार Raksha Bandhan का त्योहार है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बाजारों में तरह-तरह की राखियों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं दूर बैठे अपने भाई को राखी भेजने के साथ ही बहने इस खास मौके पर उनकों शुभकामना संदेश भी भेज रही हैं। तो वहीं भाई भी facebook, whatsaap status, messages के जरिए अपनी बहन को wish करने के लिए कोटेशंस ढूंढ रहे हैं। तो आज कुछ ऐसे ही खास संदेश आपके लिए लेकर आएं हैं। जिसे आप अपने भाई या बहन को भेज कर अपना प्यार जता सकते हैं।

रेशम की कोमल डोर से प्यार बंधता है और प्यार की दो डोर से संसार बंधता है...कहते है ये बाते बहुत छोटी लगती है लेकिन उन्ही रेशम की डोर से भाई-बहन के प्यार का सबसे खूबसूरत त्यौहार रक्षाबंधन बनता है...ये एक ऐसा त्यौहार है जिसकी रौनक देखते ही बनती है।

बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
माना कि रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं,
लेकिन भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।

.........................................…

खुशकिस्मत होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है

......................................................…

बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो ग़म नहीं होता
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता
रक्षा बंधन की शुभकामनायें

……………………………………..

कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,
बहने के पवित्र प्यार की दुआ है राखी।

........................................…

साथ पले और साथ बड़े हुए
खूब मिला बचपन में प्यार
भाई-बहन का प्यार बढ़ाने
आया राखी का त्योहार

......................................…

चंदन की लकड़ी फूलों का हार
अगस्त का महीना सावन की फुहार
भैया की कलाई बहन का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार

ये भी पढ़ें: Raksha bandhan 2018: सैकड़ों सालों से भी पहले से मनाया जा रहा है रक्षा बंधन, ऐसे मिले प्रमाण

Updated on:
24 Aug 2018, 4:20 PM IST
Published on: