Noida से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने विवाद के बाद पति ने पत्नी का 50 हजार रुपये में कर दिया सौदा सौदा करने वाला शख्स पहुंच गया घर और करने लगा जबरदस्ती
नोएडा। अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा उस वक्त चूर-चूर हो गया जब पति ( husband ) ने पत्नी ( wife ) को 50 हजार में किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। लेकिन महिला को इस बात का पता तब चला जब सौदा करने वाला शख्स महिला के घर पहुंचे कर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला के मुताबिक आरोपी शख्स मे उसकेसाथ मारपीट भी की।
दरअसल सेक्टर-53 के गिझौड़ में रहने वाले एक सैलून संचालक की पत्नी ने थाना सेक्टर 24 पुलिस से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया है कि पति सैलून चलाता है जिसमें चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। सैलून के पास ही उनका घर है। दोनों की पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति काफी परेशान कर रहा था और मायके चले जाने का दबाव बना रहा था। इसी के कुछ दिन बाद एक दिन वह अपने घर पर सो रही थी, तभी एक कर्मचारी आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो कर्मचारी ने मारपीट भी की और तभी उससे 50 हजार रुपये में महिला के सौदे की बात खोल दी। हालाकि उसके शोर मचाने पर कर्मचारी वहां से चला गया।
लेकिन महिला को तब हैरानी हुई जब उसने कर्मचारी की शिकायत पति से की तो उसने कोई कार्रवाई करने के बजाय कर्मचारी की तरफदारी शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने मायके वालों को सूचना दी। शुक्रवार को मायके वाले नोएडा पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया गया है।