नोएडा

कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने कराई थी शाहरुख खान के माता और पिता की शादी

हम आपको शाहरुख के माता-पिता के बारे में कुछ अनसुनी बात बताने जा रहे हैं

2 min read
Aug 17, 2018
कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने कराई थी शाहरुख खान के माता और पिता की शादी

नोएडा। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को कौन नहीं जानता है। बाॅलीवुड के बादशाह आज एक जाना पहचाना नाम हैं। आज हम आपको उनके माता-पिता के बारे में कुछ अनसुनी बात बताने जा रहे हैं, जिसे शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

ये भी पढ़ें

इन जिलाें में प्रवाहित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

जनरल शाहनवाज खान से है रिश्‍ता

52 साल के शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद खान एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी मां लतीफा मेजर जनरल शाहनवाज ख़ान की पुत्री थी। ताज मोहम्‍मद खान हिंदुस्‍तान के विभाजन से पहले पाकिस्‍तान से दिल्‍ली आए थे। पहले आपको बताते हैं शाहरुख खान की मां लतीफा के पिता शाहनवाज खान के बारे में।

मेरठ से रहे थे चार बार सांसद

शाहनवाज खान उत्‍तर प्रदेश के मेरठ से चार बार सांसद और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। उनका जन्‍म पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले के मटोर गांव में हुआ था। वह ब्रिटिश सेना में अफसर भी रहे थे। बाद में वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गए थे। वह शाहनवाज खान ही थे, जिन्‍होंने आजाद हिन्दुस्तान में लाल किले पर ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतारकर देश का तिरंगा लहराया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां थे। उन्होंने शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा को गोद लिया था। शाहरुख के पिता शाहनवाज के साथ ही वह पाकिस्तान से भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने दोनों की शादी कराई थी।

23 साल केंद्र में रहे थे मंत्री

भारत आने के बाद शाहनवाज खान ने राजनीति में कदम रख दिया था। उन्‍होंने 1952 में मेरठ से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1957, 1962 और 1971 में वह मेरठ से सांसद बने। वह 23 साल तक केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे थे। आज भी लाल किले में शाम को लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम होता है। उसमें नेताजी सुभाष चंद बोस के साथ शाहनवाज़ खान की ही आवाज है। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्‍हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए बनाई गई कमेटी में भी शामिल किया था।

ये भी पढ़ें

इस ज्‍योतिष ने 9 साल पहले बता दिया था, कब होगी अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्‍यु
Published on:
17 Aug 2018 02:38 pm
Also Read
View All