Shrikant Tyagi Arrested: श्रीकांत त्यागी ने अरेस्ट होने के बाद महिला से बदसलूकी पर सफाई तो दी ही साथ ही पत्नी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी।
नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के मामले में श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जहां त्यागी के बोल बदल गए वहीं, पत्नी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि महिला उनकी बहन की तरह है। उस वक्त गुस्से में था इसलिए ऐसा हो गया। उधर, मेरठ में त्यागी समाज ने श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर महापंचायत की। कहा त्यागी समाज को निशाना बनाया जा रहा है। श्रीकांत त्यागी को नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने महिला से बदसलूकी मामले में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सारा आरोप नोएडा के सांसद महेश शर्मा पर लगाया। कहा सब कुछ महेश शर्मा का ही किया धरा हुआ है। श्रीकांत की पत्नी ने कहा, ‘आखिर मेरे पति को किस जुर्म में ले जाकर बैठाया हुआ है? लोग हमारे साथ बुरा कर रहे हैं। अब हमारे काम कौन लोग आ रहे हैं जो पड़ोसी हैं हमारे। एक इंसान का कैरेक्टर और उसका नेचर सबसे अच्छे से कौन बता सकता है सिर्फ उसके पड़ोसी बता सकते हैं। वह महिला हमारे टावर से दूर रहती है, वह क्या जाने। मेरे पड़ोसियों और ऊपर नीचे वालों से पूछना चाहिए।
सोसायटी के लोगों को सता रहा डर
सोसायटी के लोगों का कहना है, 'एक समय के बाद पुलिस सुरक्षा भी हट जाएगी, लेकिन श्रीकांत के परिवार व रेजिडेंट्स के बीच में आई दूरियों की भरपाई नहीं हो पाएगी। साथ ही रेजिडेंट्स में हमेशा यह डर बना रहेगा कि त्यागी कहीं कुछ करा न दे। जीत तो हमारी हुई लेकिन डर का यह साया लंबे समय तक हमें परेशान करेगा। बच्चों को लेकर चिंता सता रही है।