नोएडा

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा करारा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

सपा के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 11:01 AM IST
akhilesh yadav
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा करारा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

नोएडा. जैसे-जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वहीं कुछ दलों में उठा-पटक का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला गौतमबुद्ध नगर का है, जहां समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष को सौंपी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों के चलते और सही ढंग से पार्टी में काम नहीं कर पा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

2019 लोकसभा के लोकसभा चुनाव से पहले जहां जिले में बहुजन समाज पार्टी में गुटबाजी की बात खुलकर सामने आ रही है। वहीं अब समाजवादी पार्टी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष को सौंपी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों के चलते और सही ढंग से पार्टी में काम नहीं कर पा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव का कहना है कि हाईकमान से संस्तुति नहीं मिलने के कारण श्याम सिंह भाटी को पद से हटा दिया गया है।

Published on: