नोएडा

इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

हिंडन एयरफोर्स से मई तक शुरू होनी थी घरेलू उड़ान सेवा, किसानों के साथ लीज रेट पर अटका है मामला

2 min read
Jun 05, 2018
इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के अलावा दिल्ली-एनसीआर में एक और एयरपोर्ट की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है। इस दूसरे एयरपोर्ट के लिए भी जमीन लगभग चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन अभी अंतिम मोहर नहीं लगी है। हालांकि, मई के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन यह समय सीमा भी निकल गई। इसकी बड़ी वजह किसानों के सहमति न बनना बताई जा रही है। इस एयरपोर्ट की जद में एक सपा नेता की भी जमीन आ रही है।

ये भी पढ़ें

हिंडन नहीं में हुआ ऐसा हादसा कि देखने वाले भी दिल थाम कर रोने लगे

मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं राशि गर्ग

गाजियाबाद से मेयर पद का चुनाव लड़ चुकीं राशि गर्ग के पति व सपा नेता अभिषेक गर्ग व उनके परिजनों की जमीन भी इस एयरपोर्ट की रेंज में आ रही है। सिकंदरपुर में चिह्नित की गई भूमि में बड़ा हिस्सा इनका है। सपा नेता अभिषेक गर्ग का कहना है कि वे शहर के विकास के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके उन्हें उचित दाम मिलने चाहिए। उनका कहना है कि टर्मिनल तक सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। बाकी जमीन लीज पर लेने की बात हो रही है। उनकी मांग है कि प्रशासन जमीनों का सही दाम दे, जिससे किसानों को नुकसान न हो।

मई तक उड़ान शुरू करने का था लक्ष्य

दरअसल, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मई के लास्ट तक घरेलू उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए सिकंदरपुर गांव में करीब 42 हजार वर्ग मीटर जमीन भी तलाश ली गई। इसमें करीब 22 हजार वर्ग मीटर जमीन किसानों से ली जानी थी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक सुझाव दिया। उसके अनुसार, किसानों से जमीन तीन साल तक लीज पर लेने का सुझाव दिया गया। अथॉरिटी के इस प्रस्ताव पर किसानों ने सालाना के हिसाब से 475 रुपये प्रति वर्ग मीटर लीज रेट मांगा। इसके बाद प्रशासन ने 200 रुपये प्रतिवर्ग मीटर सालाना देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इस पर किसानों से सहमति नहीं बनी है। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक, जैसे ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, किसानों से बात फाइनल कर ली जाएगी।

लीज रेट पर अटका मामला

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से घरेलु उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर एयरफोर्स की तरफ से केवल रनवे इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। इसके बाद कई विमानन कंपनियों ने यहां से 18 रूटों पर विमान सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। इसके बाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से लगे सिकंदपुर गांव में जमीन चिह्नित की गई। लेकिन अब मामला लीज रेट पर अटक गया है।

ये भी पढ़ें

एनसीआर के इस शहर में अचानक से हिंडन की सफाई देखने पहुंचे मंडलायुक्त, मचा हड़कंप
Published on:
05 Jun 2018 11:58 am
Also Read
View All