नोएडा

शराब पी रहे लोगों के बीच जब पहुंचा ये शख्स तो मच गर्इ अफरा-तफरी, बस से कूदकर भागने लगे लोग

लोगों के बीच आॅटो से पहुंचा था यह शख्स
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:36 PM IST
noida news
शराब पी रहे लोगों के बीच जब पहुंचा ये शख्स तो मच गर्इ अफरा-तफरी, बस से कूदकर भागने लगे लोग

नोएडा।शहर हो या गांव शाम होते ही शराबी ठेके समेत शराब पीने के लिए ठिकाने तलाश ने शुरू कर देते है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में भी हुआ। जब शराबी ठेके से लेकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच एक एेसा शख्स पहुंच गया। जिसे देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गर्इ।इतना ही नहीं एक शराबी तो मौके से बस से छलांग लगाकर फरार हो गया। जी हां, यह शख्स कोर्इ आेर नहीं बल्कि गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा है। इन दिनों वह सुबह चार बजे ही नहीं बल्कि रात को भी वाहनों की चेकिंग से लेकर अपराधियाें के छक्के छुड़ाने के लिए किसी भी समय सड़क पर उतर आते है। यहीं वजह है कि अपराधी तो दूर अराजक तत्वों ने भी खुले में आने से दूरी बना ली है।

शराब पी रहे 44 लोगों को पकड़ा, कर्इ भागे

दरअसल कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा एक में कमर्शल बेल्ट में शराब का ठेका है। ठेके के आसपास बैठने की काफी जगह भी है। इसके चलते यहां शाम होते ही शराबियों की भीड़ लग जाती है। देर रात तक यहां शराबी बैठे रहते है। इस दौरान यहां पुलिस की पीसीआर भी गश्त पर रहती है। वहीं आरोप है कि पुलिस यहां बैठे शराबियों को नहीं हटाती। लेकिन शनिवार को यहां खुद जिले के एसएसपी अजयपाल शर्मा यहां आ पहुंचे। कोर्इ उन्हें जान पहचान न सके। वह निरीक्षण करते हुए। उस जगह पर पहुंचे। जहां अच्छी खासी संख्या में शराबी सड़क पर खड़े होकर शराब पीते दिखार्इ दिये। बस यह देख एसएसपी एक्शन में आ गये।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: पीएम मोदी की मां पर मदर्स डे के दिन ट्वीट करने वाले पर हुर्इ ये कार्रवार्इ

कुछ देर बाद ही मची अफरा तफरी आैर फिर

यहां शराबियों को खुले में शराब पीते आैर पुलिस पीसीआर को गश्त करते देखा। इस पर उन्होंने पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों पर लताड़ लगार्इ। साथ ही मौके से सभी लोगों को पकड़ने के आदेश दे दिये। पुलिस को हरकत में आते देख। मौके पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गर्इ। एसएसपी ने ऐसे ही 44 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान गांजा बेचने वालों को भी दबोच लिया। जिसके बाद सभी को एक बस में भरकर मेडिकल के लिए भेजा। इसी दौरान एक शख्स बस से छलांग लगाकर फरार हो गया। वहीं बाकी लोगों को पुलिस ने गलती मानने पर छोड़ दिया।

Published on: