
पीएम मोदी की मां पर मदर्स डे के दिन ट्वीट करने वाले पर हुर्इ ये कार्रवार्इ
नोएडा।देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर मदर्स डे के दिन अभद्र टिप्पणी समेत धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में हार्इटेक शहर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कराया है। जिसके बाद पुलिस इस ट्वीटर हैंडल को आॅपरेट करने वाले का पता लगाने में जुट गर्इ है। इस मामले में जांच की जिम्मेदारी साइबर सेल पुलिस टीम को भी सौंपी गर्इ है।
पीएम को लेकर लगातार किए गये कर्इ ट्वीट
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से राम सुब्रमाण्यम नाम के व्यक्ती ने देश के पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्रवीटर के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की है। इतना ही नहीं ट्वीटर के माध्यम से ही शख्स ने धार्मिक उन्माद फैलाने के कर्इ ट्वीट भी किए है। जिसके चलते उन्होंने यह शिकायत एसएसपी अजय पाल शर्मा को दी। एसएसपी ने मामले की जांच सूरजपुर कोतवाली को सौंपी है। वहीं साइबर क्राइम सेल टीम इस ट्वीटर को हैंडल करने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है।
मदर्स डे पर किया गया था यह ट्वीट
जानकारी के अनुसार राम सुब्रमण्यन के ट्विटर हैंडल 'वॉयस ऑफ राम' से ट्वीट में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए मदर्स डे पर लिखा था कि "अगर नरेंद्र मोदी की मां ने गर्भपात पर विचार किया होता तो ये भारत के हर बेटे के लिए बेहतरीन तोहफा होता।" इस ट्वीट के साथ राम सुब्रमण्यन ने #MothersDay का भी इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से महिलाआें समेत लोगों ने इस ट्वीट की निंदा शुरू हो गर्इ थी। हालांकि बताया जा रहा है कि यह ट्वीट उसने डिलीट कर दिया था।
यहां की मिल रही लोकेशन
वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दी है। उनकी शिकायत के अनुसार राम सुब्रमण्यम नाम के शख्स ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही धार्मिक माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ ट्वीट किये है। ट्वीट करने वाले की लोकेशन भी इसी क्षेत्र की है। इस मामले में जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ट्वीटर अकाउंट है या फर्जी है समेत ट्वीट करने वाले के संबंध में जाचं की जा रही है। जल्द ही आरोपी पहचान के बाद कार्रवार्इ की जाएगी।
Published on:
20 May 2018, 1:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.