1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएेप पर दोस्तों की हुर्इ लड़ार्इ तो मिलते ही साथी का काट दिया ये अंग

साथी को उसी हाल में छोड़ फरार हुआ आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 11:02 AM IST

bulandshahr news

व्हाट्सएेप पर दोस्तों की हुर्इ लड़ार्इ तो मिलते ही साथी का काट दिया ये अंग

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर के डिग्री काॅलेज में एक एेसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर अाप भी हैरान रह जाएंगे। जी, हां बुलंदशहर में व्हाट्सएेप पर दो दोस्तों के बीच एेसी कहासुनी हुर्इ कि दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। जिसके बाद मिलते ही दोस्त ने दूसरे साथी पर हमला कर शरीर पर दांतों से काट लिया। जिसे साथी का यह अंग कटकर जमीन पर गिर गया। वहीं साथी मौके पर ही बेहोश हो गया। यह देख आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गये। घायल को आनन फानन में बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया। वहीं पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें-अचानक हाथ में भ्रूण लेकर एसएसपी के सामने पहुंची नाबालिग,फिर बयां किया एेसी दास्तां कि रो पड़ेंगे आप

हाॅस्टल के एक ही कमरे में रहते है दोनों साथी छात्र

दरअसल अलीगढ़ निवासी अभिषेक कुमार और नोएडा निवासी हिमांशु भाटी बुलंदशहर जिले के अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों ही छात्र दोस्त है और छात्रावास में एक ही रूम में रहते है। बताया जाता है कि दोनों आपस में गहरे दोस्त भी है। लेकिन अचानक ही वह दूसरे के खून के प्यासे बन गये। यह बात जानकार सभी लोग हैरान रह गये। वहीं एक ने दूसरे का इतना बुरा हाल कर दिया। जिसे जानकार कोर्इ भी चौंक जाएंगा।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: जल्द ही यूपी में यहां के किसान बन जाएंगे करोड़पति मिलेंगे 4 हजार करोड़!

व्हाट्सएेप पर हुर्इ एेसी बात आैर फिर

बताया जाता है कि 18 मई की शाम को दोनों दोस्त व्हाट्सएेप पर एक दूसरे से चेटिंग कर रहे थे। चेटिंग के दौरान किसी बात को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। चेटिंग का विवाद इतना बढ़ा की दोनों एक दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गये। इसी विवाद में दोनों के बीच लड़ार्इ हो गर्इ। इसी दौरान आरोपी साथी हिमांशु भाटी ने दांतों से अभिषेक की नाक काट दी। अभिषेक की नाक कटकर जमीन पर गिर पड़ी। लहुलूहान अभिषेक को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में अभिषेक को अलीगढ के मैडिकल कालिज में भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी हालत में सुधार है। वहीं मामले में एसपी सिटी बुलंदशहर डाॅ प्रवीन रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।