1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौच जा रही नाबालिग के साथ हुआ कुछ एेसा कि ठहर गया तीन माह का गर्भ

इसका पता लगते ही चौंक गये लड़की के पिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 May 2018, 12:13 PM IST

rampur news

शौच जा रही नाबालिग के साथ हुआ कुछ एेसा कि ठहर गया तीन माह का गर्भ

रामपुर।यूपी के हिस्से में स्थित रामपुर जिले में एक एेसी वारदात सामने आर्इ।जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां अब रामपुर जिले की कोतवाली शाहबाद इलाके में शौच के लिए जा रही एक नाबालिग को गांव के दो लड़कों ने गनप्वाइंट पर लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को किसी से यह बात बोलने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद आरोपियों की इस घिनौनी हरकत का खुलासा तीन माह बाद नाबालिग को गर्भ ठहरने की जानकारी मिलने पर लगा। इस पर नाबालिग लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: पीएम मोदी की मां पर मदर्स डे के दिन ट्वीट करने वाले पर हुर्इ ये कार्रवार्इ

ऐसे हुआ आरोपियों की घिनौनी वारदात का खुलासा

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह बनारस जिले में कपड़ा बेचकर अपने परिवार की जीविका चलते है। वह कुछ दिन पहले ही घर लौटकर आए थे। उसी समय नाबालिग बेटी ने पिता से पेट में दर्द होने की शिकायत की। इस पर वह बेटी को लेकर डाॅक्टर के पास पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि नाबालिग तीन माह की गर्भवती है। यह सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिंसक गर्इ। वहीं नाबालिग का भी रो रोकर बुरा हाल है। जब पिता ने इसकी वजह पूछी तो बेटी ने अपने साथ दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें-व्हाट्सएेप पर दोस्तों की हुर्इ लड़ार्इ तो मिलते ही साथी का काट दिया ये अंग

गर्भवती होने का पता लगने पर पिता को बतार्इ दुष्कर्म की बात

तब पीड़िता ने पिता को बताया कि में शौच के लिए जंगल जा रही थी कि अचानक गांव के ही दो युवक मुझे अगवा करके जंगल मे ले गए। जहां उन्होंने गनप्वाइंट पर लेकर रेप किया।इसके बाद आरोपी यह धमकी देकर चले गए कि अगर इस घटना की जानकारी पुलिस या परिजनों को दी तो हम तुझे ओर तेरे मां बाप को गोली मारकर खत्म कर देंगे। इसी डर से पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें-अचानक हाथ में भ्रूण लेकर एसएसपी के सामने पहुंची नाबालिग,फिर बयां किया एेसी दास्तां कि रो पड़ेंगे आप

शिकायत मिलते ही हरकत में आर्इ पुलिस

बहरहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शाहबाद में केस दर्ज कर लिया है, सीओ मिलक पूरे मामले की जांच कर रहें हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं नाबालिग के पिता का आरोप है कि आरोपी अभी भी उसे धमकी दे रहे है।