नोएडा

Surya Grahan 2018 : 13 जुलाई को कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें इस खबर में

Solar Eclipse 2018: 13 जुलाई को पढ़ने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

2 min read
Jul 12, 2018
Surya grahan 2018
13 जुलाई को कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें इस खबर में

नोएडा। इस बार जुलाई महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों पड़ रहे हैं। नोएडा स्थित लाल मंदिर के पुजारी विनोद कुमार शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक अषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या (13 जुलाई 218) को सूर्य ग्रहण है। जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। चूंकि भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी इस ग्रहण का सूतक माना जाएगा और इसका कुछ राशियों पर असर भी पड़ेगा। 13 जुलाई को पड़ने वाले इस सूर्य ग्रहण का असर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण का समय
13 जुलाई अमावस्या को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे का होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सेकंड से शुरू होगा और 8 बजकर 13 मिनट 05 सेकंड तक रहेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा खराब असर
इस ग्रहण का असर दुनिया के विभिन्न भूभाग पर पड़ेगा। भारत में सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण यहां बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। राशियों में इसके प्रभाव की बात करें तो कर्क, मिथुन और सिंह राशि पर इसका प्रभाव अशुभ रहेगा। ग्रहण के कारण इन जातकों के बनते काम भी अटक सकते हैं।

क्या है सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिकों ने के अनुसार सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसमें सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाते हैं। जिससे चांद सूर्य की उपछाया से होकर गुजरता है, जिस वजह से उसकी रोशनी फीकी पड़ जाती है। जब भी चांद चक्कर काटते हुए सूरज और पृथ्वी के बीच आता है तो पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी को सूर्यग्रहण कहा जाता है।

Updated on:
13 Jul 2018 01:35 pm
Published on:
12 Jul 2018 02:47 pm