नोएडा

Surya Grahan 2018 : सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम

Surya Grahan 2018 : 15 फरवरी की आधी रात से ही सूर्यग्रहण का प्रभाव शुरू हो जाएगा

2 min read
Feb 10, 2018
surya grahan

नोएडा। वर्ष 2018 का दूसरा ग्रहण 16 फरवरी को है। 15 फरवरी की आधी रात से ही सूर्यग्रहण का प्रभाव शुरू हो जाएगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 31 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ा था। वहीं, पंडितों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखेगा पर इसका असर जरूर रहेगा। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रहने वाले ज्‍योतिषाचार्य शिवा गौड़ का कहना है कि सूर्यग्रहण गुरुवार रात 12.25 मिनट से लगना शुरू हो जाएगा, जो तड़के 4.18 तक रहेगा। उनका कहना है क‍ि इसका प्रभाव भारत में भी पड़ेगा। सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए ये काम

- सूर्य ग्रहण को कभी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से आंखों की रोशनी जा सकती है। हालांकि, इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

- पंडितों के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। हां, वृद्ध या बीमार लोग कुछ खा-पी सकते हैं।

- शिवा गौड़ ने यह भी बताया कि इस दिन साधु-संतों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। इसका बुरा असर पड़ सकता है।

- इस दौरान गर्भवती स्त्रियों को खास ख्‍याल रखना चाहिए। उनको अपनी आने वाली संतान की सुरक्षा के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए। साथ ही कोई सब्जी या खाद्य पदार्थ काटने से बचना चाहिए।

- ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। घर में बने पूजा स्‍थल को ढक कर रखना खहिए। ऐसा न करने पर सुख समृद्धि नहीं आती है। ग्रहण के बाद पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल का छिड़काव करें। देव मूर्ति को भी गंगाजल से स्नान करवाएं और उसके बाद भोग लगाएं।

- पंडितों के अनुसार, सूतक लगने के समय से ही खाने की वस्‍तुओं को खुला न रखें। इतना ही नहीं उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी।

क्‍या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। 16 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।

Updated on:
10 Feb 2018 06:46 pm
Published on:
10 Feb 2018 02:25 pm