नोएडा

Tata Group बना रहा ‘सबसे बड़ा’ प्लाजमा कलेक्शन सेंटर, जल्द तैयार होगा कोविड-19 अस्पताल

Highlights: -टाटा समूह नोएडा में 250 बेड का कोविड-19 अस्पताल -वेस्ट यूपी व दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा प्लाजमा कलेक्शन सेंटर भी तैयार होगा -15 दिन में कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगी
2 min read
May 07, 2020
corona_2.jpg

नोएडा। चीन के वुहान शहर ने पनपे कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचाया हुआ है। भारत में भी 50 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की बात करें तो अभी तक 192 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस सबके बीच नोएडा के लिए बड़ी खबर है। कारण, टाटा समूह नोएडा में 250 बेड का कोविड-19 अस्पताल और वेस्ट यूपी व दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा प्लाजमा कलेक्शन सेंटर बनाने जा रहा है।

दरअसल, टाटा समूह ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने का निर्णय लिया है। समूह द्वारा इस अस्पताल का अधिग्रहण कर लिया गया है और करीब 15 दिन में यहां 250 कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करने की व्यवस्था हो जाएगी। इतना ही नहीं, अस्पताल में दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा प्लाजमा कलेक्शन सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसके बाद कोरोना के मरीजों का इलाज आसानी से प्लाजमा तकनीक से किया जा सकेगा।

जांच लैब भी बनाई जाएगी

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि टाटा समूह द्वारा जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल के तब्दिल करने के लिए अधिग्रहण किया गया है। इसके निर्माण में केवल 15 दिनों का समय लगेगा। तब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज सुपरस्पेशलिटी चाइल्ड पीजीआई, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स और शारदा अस्पताल में चलता रहेगा। टाटा द्वारा इस अस्पताल में बेहतर तकनीक और उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बेडों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लेबोरेट्री भी होगी।

प्लाज्मा कलेक्शन का सबसे बड़ा केंद्र

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई को कोरोना मरीजों का इलाज प्लाजमा तकनीक के माध्यम से करने की अनुमति मिल गई है। टाटा समूह ने प्रस्ताव दिया है कि उनके पास एक बेहतर टीम है, जो प्लाज्मा से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर सकती है। अस्पताल में इसके लिए अलग से प्लाज्मा कलेक्शन सेंटर बनाएगा जाएगा। ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा प्लाजमा केंद्र होगा।

कोरोना संदिग्धों के लिए चल रही ओपीडी

चाइल्ड पीजीआई के डॉ. बीपी सिह का कहना है कि वर्तमान में यहां कोरोना के लक्षण दिखने वाले लोगों के लिए ओपीडी चलाई जा रही है। जिसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। जिन्हें किसी भी तरह का संदेह हो वह यहां आकर अपनी जांच करा सकते हैं।

Published on:
07 May 2020 12:25 pm