lockdown-3 फुटपाथ पर सोने काे मजबूर हुए प्रवासी मजदूर, पैदल ही लौट रहे घर
ये कम्पनियां हुईं दिवालिया
ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सतपाल में मुताबिक अमेरिका की पियर वन, विक्टोरियाज सीक्रेट,बाथ एंड बेबी वर्क्स एट होम, जे क्रीव,एन टेलर, पार्टी सिटी,के मार्ट समेत बीस से ज्यादा कम्पनियों ने खुद को पांच मई को दिवालिया घोषित कर दिया है। इसका सीधा असर मुरादाबाद के पीतल निर्यात पर पड़ेगा। ये कम्पनियां करीब मुरादाबाद से एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार करतीं हैं। इसके साथ ही अमेरिका में 150 से ज्यादा डिपार्टमेंटल स्टोर चलाने वाली जेसी पैनी और कैलीफोर्निया की नम्बर वन कम्पनी नीमन मार्क्स ने भी अपने आपको दिवालिया घोषित कर लिया है। इन कंपनियों से कारोबार होने के कारण बड़ी रकम डूबने की आशंका है।