पूरे देश में कोरोनावायरस महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसको लेकर शासन व प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी की है। देशभर में लोक डाउन 3.0 चल रहा है। प्रशासन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है लेकिन एक बड़ी तादाद में मजदूर तबका यूपी के बाहर मेहनत मजदूरी करता है। लॉक डाउन में इनके पास खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में दूसरे प्रदेश में फंसे प्रवासी प्रदेश सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं।