
गाजियाबाद। लॉकडाउन में शराब की दुकानें खुलने के बाद लंबी—लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। बुधवार को भी शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें दिखाई दीं। मंगलवार से लगातार लग रही लम्बी लाइनों के बाद बुधवार को गाजियाबाद में काफी शराब की दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया। ठेका संचालकों का कहना है हक उन्होंने आगे रिक्वायरमेंट भेज दी है। जब गोदामों से माल आएगा तभी लोगों को वे शराब दे पाएंगे। आबकारी विभाग भी शराब की कमी नहीं होने देने की बात कह रहा है। वहीं, गोदाम में स्टॉक होने के बावजूद दुकानों पर सप्लाई नहीं हो सका।
दोपहर में ही गिर गए शटर
बुधवार को गाजियाबाद में स्टॉक खत्म होने के बाद कई दुकानों के शटर बंद कर दिए गए थे। हालांकि सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानों को खोलने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन दोपहर में ही शटर गिरा दिए गए। इस बारे में आबकारी इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि ठेकों पर शराब का कोटा खत्म होने की बात कही जा रही है लेकिन ऐसा नहीं है। जिसकी भी जितनी डिमांड की जा रही है, उसके हिसाब से उन्हें सप्लाई दी जाएगी।
यह है वजह
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सर्वर ठप होने की वजह स गोदाम से माल की सप्लाई नहीं हो पाई। सर्वर ठीक होने पर ही शराब की सप्लाई हो पाएगी। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के ज्यादातर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना से निपटने में लगी है। अब बाकी स्टाफ को सप्लाई करनी है। जनपद में लोहिया नगर, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया समेत 25 गोदाम है। वहां से पेटी बार कोड स्कैन होने के बाद सप्लाई होती है। पेटी का बार कोड स्कैन होने के बाद बोतल का क्यूआर कोड अपने आप आ जाता है। बुधवार को सर्वर ठप होने के कारण बार कोड स्कैन नहीं हो पाया। इस वजह से बीयर व शराब की सप्लाई नहीं हो पाई।
साढ़े चार करोड़ की शराब व बीयर बिकी
आबकारी विभाग के मुताबिक जनपद में 460 से अधिक शराब की दुकानें हैं। लॉकडाउन के बाद अब तक करीब 60 हजार बीयर और 40 हजार शराब की बोतलें बिक गई हैं। मंगलवार से अब तक करीक साढ़े करोड़ रुपये की शराब व बीयर बिक चुकी है जबकि बुधवार को दोपहर में ही कई दुकानें बंद हो गई थीं। लॉकडाउन से पहले की बात करें तो रोजाना बीयर की करीब 26 हजार और शराब की 16 हजार औसतन बोतलें बेची जाती थीं।
Published on:
07 May 2020 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
