नोएडा

U-19 WC Final- आठ विकेट से जीता भारत

जवाब में भारतीय टीम ने 39वें आेवर में पूरा किया लक्ष्‍य  

2 min read
Feb 03, 2018

नोएडा। आईसीसी के अंडर-19 वर्ल्‍ड कप का फाइनल भारत ने जीत लिया है। इस तरह से भारत ने चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारत और ऑस्‍ट्र‍ेलिया के बीच हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रनों पर ढेर हो गई। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत की तरफ से ईशान पोरेल, कमलेश नागरकोटी, शिवा सिंह और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए। जबकि शिवम मावी ने एक बल्‍लेबाज को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी झटका शिवम मावी ने दिया। इनमें से शिवा सिंह मुरादाबाद और शिवम मावी नोएडा से हैं। वहीं, जवाब में भारतीय टीम ने 39वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

under19 final preview: चौथे खिताब के लिए भिड़ेंगे भारत-आस्ट्रेलिया

वेस्‍ट यूपी के दो खिलाड़ी हैं टीम में

आज चल रहे वर्ल्‍ड कप के इस फाइनल में वेस्‍ट यूपी के दो खिलाड़ी अपने जलवे बिखेर रहे हैं। एक तो शिवा सिंह हैं और दूसरे शिवम मावी। मुरादाबाद के रहने वाले 18 साल के शिवा सिंह ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सेमीफाइनल में भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाया था। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शिवा सिंह ने दो विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। फाइनल में भी उनके खाते में दो विकेट आए हैं।

पिता भी खेल चुके हैं रणजी

फिरकी के 'जादूगर' शिवा सिंह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उनके पिता भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वह भी रणजी खेल चुके हैं। पिता अजीत सिंह से ही उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे हैं। शिवा को शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता ने दी है। फिलहाल इस समय वह एक बिजनेसमैन हैं। एक इंटरव्यू में अजीत सिंह ने कहा था कि बचपन में शिवा को कई खेलों से लगाव था, लेकिन जब वह क्लास छह में गया तो क्रिकेट के प्रति उसका रुझान ज्यादा बढ़ गया। शिवा पढ़ने में कमजोर था, इसलिए उन्‍होंने उसके सामने शर्त रखी कि अगर वह परीक्षा में पास हो जाएगा तो वह उसे क्रिकेट मैच खेलने के लिए कोलकाता भेज देंगे। क्रिकेट प्रेम के कारण शिवा ने परीक्षा उतीर्ण कर ली थी। आपको बता दें कि शिवा आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने उनकी बोली लगाई थी।

ये भी पढ़ें

Video:पत्रिका की पहल पर शुरू हुआ रेस्‍क्यू, हेलीकॉप्टर से पांच को बचाया
Updated on:
03 Feb 2018 01:27 pm
Published on:
03 Feb 2018 11:07 am
Also Read
View All