अब नए पुल से ही बनेगी बात
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार के मुताबिक किसी भी पुल की उम्र तीस साल निर्धारित होती है। वाहनों का दवाब और घनत्व बढ़ने पर दोबारा से उस पर मरम्मत का काम ? कराया जाता है। जब ये पुल बना था उस समय करीब दस मिनट में एक वाहन यहां से गुजरता था, लेकिन मौजूदा समय में एक वाहन प्रति सेकंड के हिसाब से गुजरता है। इसलिए अब नए पुल से ही यहां पर बात बन सकेगी।