इसके बाद क्षेत्रीय नियंत्रण बोर्ड ने भी चीनी मिल की माॅनिटरिंग की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश, एनजीटी एवं प्रशासनिक टीम ने किनौनी मिल की माॅनिटरिंग करके हिंडन में कचरा गिराने की पुष्टि की। किनौनी चीनी मिल से प्रदूषण के कारण आसपास के गांवो के लोगों ने गंभीर बीमारियां फैलने की शिकायत की थी, इसके बावजूद क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड से लगातार क्लीन चिट मिलती आ रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर इस पर कार्रवार्इ नहीं हुर्इ तो 15 से ज्यादा गांव इसकी जद में आ जाएंगे। तमाम शिकायतों के बाद जब जांच की गर्इ, तो ये सही पायी गर्इ। चीनी मिल के प्रदूषण से दर्जनों गांवों में बीमारियां फैलने से लेकर तमाम आरोप लगाए थे।