2- आजम खान ने पीएम मोदी को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई हमें तुम्हारा गम नहीं चाहिए। दरअसल मोदी ने एक इंटरव्यू में एक विदेशी मैग्जीन के सवाल के जवाब में कहा था, कि अगर आपकी कार के नीचे कुत्ते का बच्चा भी आता है तो दुख होता है। आजम ने मोदी के कुत्ते वाले बयान को मुस्लिमों से जोड़ते हुए ये विवादित बयान दिया था।