17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम के गढ़ में मुस्लिम महिलाओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे-देखें वीडियो

ज़िले के थाना गंज इलाके की दो महिलाएं, जिनके पतियों ने इन्हें किसी कारण से तीन तलाक दे दिया, जिसको लेकर महिलाएं परेशान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Jan 2018, 6:39 PM IST

Muslim Women

रामपुर। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान के घर के पास तकरीबन 12 बजे दर्जन भर महिलाएं कुछ पुरुषों के साथ पहुंची और तिरंगा फहराकर बोली में भारत माता को सलाम करती हूं। भारत मां के इस झण्ड़े को सलाम करती हूं। मोदी जी ने जो तलाकशुदा महिलाओं के लिए मुहिम चलाकर कानून पास कराने के लिए जो शुरुआत की है उसमें वह कामयाब हों। महिलाएं बोलीं कि इस बार हम लोग जो में गड़तंत्र दिवस मना रहीं हैं वह मेरे दिल की आवाज है। इंशा अल्लाह अब में हर बार तिरंगे को सलामी दूंगी।

दरअसल शुक्रवार को मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्य्क्ष फरहत खान अपनी पत्नी बच्चों के साथ गड़तंत्र दिवस मना रहे थे कि दो तलाक शुदा महिला उनके उनके पास पहुंची जहां पर फरहत अली खान ने तलाकशुदा महिला से तिरंगे को फहराने के लिए कहा। महिला ने अपनी महिला साथी के साथ तिरंगा फहराया, इस मौके पर राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता की जय के नारे लगाकर यह प्रण किया कि अब वह हर साल यह राष्ट्रीय पर्व मनाएंगी।

ज़िले के थाना गंज इलाके की दो महिलाएं हैं, जिनके पतियों ने इन्हें किसी कारण से तीन तलाक दे दिया, जिसको लेकर महिलाएं परेशान हैं। आज गड़तंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं देश के आन वान शान के लिए आगे आई हैं। तलाक को लेकर कानून बनाने की पहल पर प्रधानमंत्री की तारीफ करती हुई ये महिलाएं अब उनके लिए बधाई देकर लंबी उम्र की दुआएं मांग रहीं हैं।

इस दौरान महिलाओं का कहना था कि आज से पहले हमने उस समय राष्ट्रगान गाया था जब हम स्कूल में पढ़ते थे। आज 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई वर्षों बाद हमने पीएम मोदी द्वारा तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए उठाए गए कदम से बहुत खुश हैं। हम आज से हर साल गणतंत्र दिवस मनाएंगे।