इस अवसर पर राज्यमंत्री द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक आंेकार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह को उत्कृष्ठ कार्य हेतु डी0जी0पी0 द्वारा प्रदत्त प्रसंशा पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही राज्य मंत्री व मण्डलायुक्त तथा डीआईजी ने पुलिस विभाग द्वारा साराहनीय कार्य किये जाने के लिये रामबीर सिंह निरीक्षक (प्रभारी सर्बिलांस), प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोतिया, उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा , हेड मोहर्रिर धनश्याम शर्मा, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, म0उ0नि0 मंजू, समेत कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।