14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: तिरंगे के नीचे मिले सम्मान को पाकर ये दिन इनके लिए बन गया खास

मुख्य अतिथि द्वारा जिले की 32 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया  

2 min read
Google source verification
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया

समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले की 32 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया तथा शहीदों की विरांगनाओं को शॉल औढा कर सम्मानित किया गया।

टोंक. जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम ग्राउण्ड पर शुक्रवार को 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सुबेसिंह यादव द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले की 32 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया तथा शहीदों की विरांगनाओं को शॉल औढा कर सम्मानित किया गया।

इनका हुआ सम्मान
विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर द्विव्या भटनागर इमानुएल स्कूल, आलिया खान नोबल सी. सै. स्कूल, काजमीन खान रीजनल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीयूष यादव खिलाड़ी, अजय चौधरी एवं आशाराम गुर्जर खिलाड़ी एलबीएस निवाई, अजय मिश्रा चित्रकार, नोरतमल शर्मा सहायक उप निरीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक टोंक, कजोड़मल सहायक उप निरीक्षक यातायात शाखा टोंक, सांवरमल जाट हैड कांस्टेबल यातायात शाखा टोंक, हरिप्रसाद बैरवा वरिष्ठ सहायक जिला रसद कार्यालय, जितेन्द्र माथुर कनिष्ठ सहायक तहसीलदार कार्यालय निवाई, महेश कर्णावत फार्मासिस्ट सआदत अस्पताल टोंक, बद्रीलाल जाट भू अभिलेख निरीक्षक तहसील पीपलू, दिनेश जैन पटवारी तहसीलदार कार्यालय टोडारायसिंह, फरहान खान सूचना सहायक, अवतारी देवी आंगनबाडी कार्यकर्ता, जावेद अख्तर वरिष्ठ सहायक उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग टोंक, नरेन्द्र सिंह खंगारोत प्राध्यापक, नरेन्द्र बैरवा सूचना सहायक, जावेद मियां वाहन चालक जिला पुल टोंक, रामसहाय माली प्राध्यापक रसायन विज्ञान राउमावि मालपुरा, जगदीश भरवालियां पटवारी तहसील मालपुरा, डॉक्टर जगदीश गुप्ता प्रमुख विशेषज्ञ स्वास्थ्य केन्द्र टोडारायसिंह, बनवारीलाल गांधी कनिष्ठ सहायक, महावीर प्रसाद नागर कनिष्ठ सहायक जिला परिषद टोंक, भगवान सहाय शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला परिषद टोंक, मुरारीलाल शर्मा विकास अधिकारी पंचायत समिति निवाई, अवनीश सिंह नरूका वरिष्ठ सहायक कलक्ट्रेट टोंक, भूली देवी सफाई कर्मचारी नगर परिषद टोंक एवं रमेश सफाई कर्मचारी नगर परिषद टोंक को सम्मानित किया

समारोह में उनियारा- देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड, , नगर परिषद सभापति श्रीमती लक्ष्मी जैन, उप सभापति अजय सैनी, प्रधान पंचायत समिति टोंक जगदीश गुर्जर, उपखण्ड़ अधिकारी प्रभातीलाल जाट, भू-प्रबंध अधिकारी जयनारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, टोक ,जयनारायण वर्मा, वैणी प्रसाद जैन, नरेश बंसल सहित जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदीप पंवार एवं श्रीमती कुसुमलता विजय द्वारा किया गया ।