17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर दिखा अनोखा नजारा, इस तरह ऑटो सजाकर मनाया जश्न

दिल्ली में राजपथ पर परेड की गयी, तो वहीं लखनऊ में मुख्य इमारतों में से एक विधानसभा को भव्य तरीके से सजाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 Jan 2018, 6:19 PM IST

republic day celebration in lucknow

लखनऊ. देशभर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया है। दिल्ली में राजपथ पर परेड की गयी, तो वहीं लखनऊ में मुख्य इमारतों में से एक विधानसभा को भव्य तरीके से सजाया गया। इस खास मौके पर राज्यपाल रामनाईक ने विधानसभा के सामने तिरंगा फहराया और सलामी ली। लखनऊ विधानसभा में राज्यपाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रदेश में कई योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि जल्द ही ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। इन सबसे अलग जिले की आम जनता ने भी गणतंत्र दिवस को अपने अंदाज में मनाया।

किसी सरकारी भवन या घर की छत पर लहराते तिरंगे को देखकर कुछ क्षण के लिए आँखें ठहर जाती हैं। देश के गौरवशाली इतिहास के पन्नों को पढ़ें, तो जहन में ये बात आती है कि अपने देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाने के लिए कितनी मेहनत की गयी थी। ऐसे खास दिन का जश्न हर साल पूरे भारत में मनाया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं होता कि किसी भी दिवस की रौनक तब और बढ़े, जब उसे कई लोगों के सामने धूमधाम से मनाया जाए। कुछ सेलिब्रेशन ऐसे भी होते हैं, जो छोटे हों मगर दिल से मनाए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस के लिए किया खास सजावट

लखनऊ के बादशाह नगर में रहने वाले ऑटो चालक ने गणतंत्र दिवस को अलग अंदाज में मनाया। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या किया होगा। गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए उन्होंने अपनी ऑटो को तिरंगे, रिब्बन और गुलाब के फूल से सजाया। इस तरह के नजारे आपने भी इपने आसपास देखे होंगे।

हालांकि ये सेलिब्रेशन है तो बहुत सिंपल सा लेकिन अमीर को इसका कोई मलाल नहीं है। वो कहते हैं कि स्कूल में बच्चे गणतंत्र दिवस मनाते हैं। वो झंड़ा लेकर जाते हैं, मार्च पास्ट करते हैं और मिठाइयां बंटती है। ये विद्यालय में गणतंत्र दिवस को मनाने का तरीका है। ठीक उसी तरह अपने ऑटो को सजा कर अमीर ने अपने तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया। ऐसी सजावट खास गणतंत्र दिवस के लिए उन्होंने की।