जांच में जुटी पुलिस
उधर, शहर में इतनी बड़ी घटना के बाद लोगों को होश उड़ गए और आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस की टी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। वहीं एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। लेकिन सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।