
बुलंदशहर। शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात से लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल मामला बुलंदशहर के बीबीनगर में दो बहनो की हत्या का है। जिसके बाद दोनों के शवों को घर के अंदर ही जलाने का प्रयास भी किया गया। बता दें कि एक युवती का शव ज़मीन पर तो दूसरी युवती का शव क्लच के वायर से फन्दे पर लटका मिला। जिसे आग के हवाले भी कर दिया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
क्या था मामला ?
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के बीबी नगर थाना के भांपुर गांव का है । जहां बांहपुर गांव निवासी गजेंद्र के बेटे राहुल की शादी 18 फरवरी को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए राहुल के मामा की बेटी शिवानी हापुड़ के दरियापुर गांव से बांहपुर आई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और इसी बीच एक फरवरी को पूरा परिवार शॉपिंग के लिए बाहर गया था। घर पर राहुल की बहन शीलू और मामा की बेटी शिवानी थीं। देर रात परिजन शॉपिंग करके लौटे तो घर के अंदर सन्नाटा था। अजीब से महक आ रही थी। घरवाले शीलू के कमरे में गए तो वहां उसकी जली हुई लाश पड़ी थी। शिवानी को आवाज लगाते हुए परिजन उसे ढूंढने लगे तो दूसरे कमरे में उसकी भी जली लाश पड़ी थी। घटना के जानकारी मिलती ही एकाएक घर में चीख पुकार और कोहराम मच गया। लोगों के होश उड़ गये और आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। उधर परिजनों ने युवतियों की हत्या का आरोप एक परिचित युवक पर लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मौके से उस युवक का मोबाइल फोन भी मिला है।
यह भी देखें
यह भी देखें
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बीबीनगर थाने की पुलिस ने घटना की ख़बर आला अधिकारियों की। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसएसपी सहित एसपी क्राइम और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका शीलू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर के सभी सदस्य शादी की शॉपिंग के लिए शहर गए थे, घर में सिर्फ शीलू और शिवानी ही थी वापस आकर देखा तो दोनों के अधजले शव घर में मिले थे।
जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि घर के अंदर दो युवतियों का जले हुए शव मिले है। मौके पर पहुंचकर पूरे घटना क्रम की निरीक्षण किया गया। साथ ही फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शीलू की अधजली लाश के गले में तार बंधा मिला है। इससे आशंका है कि पहले दोनों युवतियों की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उन्हें आग लगाई गई है। फिलहाल मामला की जांच की जा रही है।
Updated on:
02 Feb 2018 03:48 pm
Published on:
02 Feb 2018 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
