नोएडा

Independence day 2018 : 15 अगस्‍त पर ऐसे भेजें सेल्‍फी, योगी सरकार देगी बड़ा इनाम, 20 अगस्‍त है लास्‍ट डेट

Independence Day in UP : 15 अगस्‍त 2018 के मौके पर योगी सरकार ने शुरू किया सेल्‍फी अभियान, 20 अगस्‍त तक चलेगा अभियान
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 2:25 PM IST
UP Cm Yogi Adityanath
15 अगस्‍त पर ऐजे भेजें सेल्‍फी, योगी सरकार देगी बड़ा इनाम, 20 अगस्‍त तक चलेगा अभियान

नोएडा। 15 अगस्‍त 2018 के मौके पर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक ऐसा अभियान शुरू किया है, जिसमें सेल्‍फी भेजने पर प्रदेश सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्‍त से शुरू होकर 20 अगस्‍त तक चलेगी। इसमें सबसे अच्‍छी सेल्‍फी भेजने वाले को सम्‍मानित किया जाएगा।

यह अभियान हुआ शुरू

दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार ने 'सेल्‍फी विद ग्रीन यूपी' अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 अगस्‍त से शुरू होकर 20 अगस्‍त तक चलेगा। इसके तहत अगर आप कहीं पर पौधा लगाते हैं तो उसकी सेल्‍फी खींचकर सरकार को भेजनी होगी। अगर आपकी सेल्‍फी कमेटी द्वारा चुन ली जाती है तो सरकार की तरफ से आपको इनाम मिलेगा।

ऐसे भेजें सेल्फी

सेल्‍फी खींचकर आपको यूपी सरकार के ट्व‍िटर हैंडल पर इसे पोस्‍ट करना होगा। इसके अलावा आप इसे व्‍हाट्स ऐप या मेल के जरिए भी भेज सकते हैं। ट्व‍िटर पर सेल्‍फी भेजने के लिए आपको #Selfie4GreenUP के साथ सरकार के ट्व‍िटर हैंडल CM Office को टैग करें। इसके अलावा आप forgreenup@gmail.com पर भी आप इसे मेल कर सकते हैं। व्‍हाट्एऐप पर सेल्‍फी भेजने के लिए आपको माेबाइल नंबर 7705800964 पर अपनी सेल्‍फी भेजनी होगी।

ये भी दें जानकारी

प्रदेश सरकार को अपनी सेल्‍फी भेजने के साथ ही आपको अपना नाम, पता, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी देना होगा।

72 हजार पौधे लगेंगे

इस बारे में गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्‍वरी का कहना है क‍ि प्रदेश सरकार की तरफ से 15 अगस्‍त के मौके पर 'सेल्‍फी विद ग्रीन यूपी' अभियान शुरू किया गया है। उन्‍होंने कहा कि जिलास्‍तर पर 10 और प्रदेश लेवल पर 50 सबसे अच्‍छी सेल्‍फी भेजने काे इनाम दिया जाएगा। टॉप 50 सेल्फी को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उनका कहना है क‍ि गाजियाबाद शहर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कर्मचारी और अधिकारी लगभग 72 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

Updated on:
15 Aug 2018, 2:25 PM IST
Published on: