
पाॅलिथीन आैर प्लास्टिक के बाद आज से ये चीज भी हुर्इ बैन, मिली तो लगेगा हजारों का जुर्माना
गाज़ियाबाद।दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से यूपी में पाॅलिथीन पर रोक लगा दी गर्इ थी।इसको पूरी तरह से लागू कराने के लिए प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जगह जगह छापेमारी की गर्इ थी।वहीं अब एक आैर एेसी चीज है।जिस पर आज यानि 15 अगस्त से पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।यह बैन किसी आैर नहीं बल्कि थर्माकाॅल पर लगाया गया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-हिन्दू मुस्लिम एकता पेश करने वाले इस शख्स को मिली धमकी
आज से इनका उपयोग करने पर लगेगा जुर्माना
यूपी में भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की है।लेकिन अब पॉलिथीन और थर्माकोल से बने गिलास, प्लेट और चम्मच आदि के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।जिले में 15 अगस्त के बाद इनका उपयोग नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने पर यूपी के सभी जिलों में बनी प्रशासन की टीम दुकानदार पर कार्रवार्इ करेंगी।इतना ही नहीं इसको लेकर गाजियाबाद में टीम बनार्इ गर्इ है। जो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद से ही शहर में सभी दुकानों आैर बड़े गोदामों पर छापेमारी कर थर्माकाॅल से बने सामान को जब्त करेगी।
प्रशासन ने एकत्र की थी इतनी पाॅलिथीन
प्रशासन ने इससे पहले पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाई थी। जिसमें सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र में 50 माइक्रोन से कम घनत्व के प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक लगा दी थी। प्रशासन की तरफ से दस से ज्यादा विभाग के अधिकारियों को पॉलिथीन की रोकथाम के लिए लगाया गया। अभियान के दौरान 40 हजार किलो पॉलिथीन विभिन्न स्थानों से जब्त की गई। टीम ने 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।इसमें से 80 फीसदी से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
इन सामनों पर पूरी तरह से बैन सख्ती से निपटेगा प्रशासन
वहीं गाजियाबाद जिलाधिकारी ने अब पॉलिथीन के बाद थर्माकोल से बने गिलास,प्लेट और चम्मच आदि पर रोक को लेकर प्रशासन सर्तक हो गया है। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम को आदेश दिए गए कि पॉलिथीन-थर्माकोल से बने चम्मच, गिलास, प्लेट आदि का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।पांच हजार से लेकर स्थिति के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहात क्षेत्र में भी इनके प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों से अपील की गई है कि वह लोगों को जागरूक करें।
Published on:
15 Aug 2018, 10:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.