
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिटायर्ड कर्नल ने एडीएम की पत्नी के साथ की एेसी गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा। हार्इटेक सिटी नोएडा में आर्इएएस की पत्नी के साथ रिटायर्ड कर्नल द्वारा छेड़छाड़ करने के साथ ही अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है।इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि कर्नल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर कर्नल ने उन्हें जाति को लेकर अपशब्द कहे।इस पर पीड़ित महिला ने अपने साथी महिलाआें की मदद से आरोपी कर्नल को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी है।सूचना पर पहुंची काेतवाली सेक्टर-20 पुलिस न महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मेरठ जा रहे अमित शाह का गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर किया गया जोरदार स्वागत
सुबह महिलाआें के साथ घर के पास तीज मनाने पार्क में आर्इ थी महिला
यह मामला नोएडा के सेक्टर-29 का है।जहां आर्इएएस आॅफिसर की पत्नी अपने परिवार के साथ रहती है। जबकि उनके आर्इएएस पति यूपी के मुजफ्फरनगर में एडीएम के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह घर के पास ही स्थित एक पार्क में तीज मनाने गर्इ थी। इस दौरान वह साथी महिलाआें से थोड़ी दूरी पर टहल रही थी।आराेप है कि इसबीच ही पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह अपने चार साथियों के साथ मौके पर पहुंच गये।वहां उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर कर्नल ने जाति को लेकर अपशब्द कहे।इसके बाद कर्नल वीरेंद्र सिंह उसे वहां से उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।इस दौरान शोर सुनकर पहुंची उनकी साथी महिलाआें ने उन्हें कर्नल से बचा लिया। साथ ही उन्हें तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर लिया।वहीं महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथ मौजूद कुछ महिलाआें ने उन्हें बचाया। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि कर्नल पहले भी उनके साथ छेड़छाड़ कर चुके है।वहीं सीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का कहना है कि वह और महिला पड़ोसी हैं और उनका झगड़ा चल रहा है।
कर्नल का आरोप इस वजह से लगाए जा रहे है झूठे आरोप
वहीं पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी कर्नल ने कहा कि महिला के पति जनपद मुजफ्फरनगर में अपर जिला अधिकारी के पद पर तैनात हैं।उनका मकान हमारे मकान के पास में ही है।जिस पर वह अवैध निर्माण करा रहे थे।इसका कर्नल ने विरोध किया।इस पर अधिकारी के न मानने पर उन्होंने मामले की शिकायत नोएडा प्राधिकरण को दी।कर्नल का आरोप है कि शिकायत मिलने पर प्राधिकरण एडीएम के यहां बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया।आरोप है कि इसी बात का बदला लेने के लिए अधिकारी की पत्नी ने उन्हें झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाया है।
Published on:
14 Aug 2018, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.