
शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक ने एचएच-24 पर इतनी गाड़ियों में मारी टक्कर, लोगों का हुआ यह हाल
रामपुर।दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर देर रात तेज रफ्तार में ट्रक चलाकर ला रहे चालक ने एक दर्जन कारों में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मौके पर दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं कर्इ बाइक सवार भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कर्इ लोगों की हालत गंभीर बनी हुर्इ है। कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी
तेजरफ्तार में ट्रक चला रहा था चालक
घटना को लेकर कोतवाली कोतवाली सुधीर सिंह का कहना है कि सोमवार रात एक ट्रक चालक नेशनल हार्इवे-२४ से गुजर रहा था।इसी दौरान कोशीपुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़ी दर्जन भर गाड़ियों को टक्कर मार दी।इसमें कार समेत कर्इ बाइक सवार घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस काे दी।जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। चालक नशे में धुत्त मिला। जिसका मेडिकल परिक्षण कराकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प
भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पीटा
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर की जमकर धुनाई की गर्इ। हालांकि बाद में जब पुलिस आ गई तब आरोपी ट्रक चालक को जीप में डालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे कोतवाली सिविल लाइंस के लॉकअप में लाकर बंद कर दिया है । जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published on:
14 Aug 2018, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.